• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सद्गुरू ने भक्ति के साथ कर्म साधना को सदैव महत्व दिया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/02/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। संत शिरोमणि गुरू रविदास की 646वीं जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पर रविवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी हाजिरी लगाई। संत के दर पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूरे श्रद्धाभाव से मत्था टेका। अमृतवाणी पाठ के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां और रविदासिया धर्म प्रमुख संत निरंजन दास से मिलकर उनका हालचाल पूछा ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से संत शिरोमणि की जयंती की बधाई रैदासी भक्तों को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा पावन है। लगभग 646 वर्ष पूर्व काशी की पावन धरा पर दिव्य ज्योति का प्रकटीकरण हुआ। जिन्होंने तत्कालीन भक्तिमार्ग के प्रख्यात संत रामानंद के सानिध्य में अपनी तपस्या और साधना के कारण सिद्धि प्राप्त की। उनकी सिद्धि प्रसाद के रूप मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

संत शिरोमणि गुरू रविदास के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सद्गुरू ने भक्ति के साथ कर्म साधना को सदैव महत्व दिया। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का कालजयी संदेश देकर संत ने समाज को कर्म के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भेजा संदेश भी पढ़ कर सुनाया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास के जिस मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें संत रविदास जी के न्याय,समानता और सेवा पर आधारित कालजयी विचारों के भाव समाहित हैं। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि आजादी के अमृतकाल में संत के मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त,समावेशी राष्ट्र के निर्माण के साथ 21वीं सदी में विश्व पटल पर भारत को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहे प्रसन्न।। संत के इस संदेश का उल्लेख कर कहा कि उनके विचार,दर्शन आज भी प्रासंगिक है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उन्होंने सौहार्द्र की भावना पर बल दिया। सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर आज हम आगे बढ़ रहे हैं। इसमें रविदास के कालजयी विचार विद्यमान हैं।

गुरू मंदिर में आने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुबह ट्वीट कर गुरु रविदास को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा- महान समाज सुधारक, संत शिरोमणि गुरु रविदास की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। समरस और आडंबर मुक्त समाज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

संत शिरोमणि गुरू रविदास के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसके पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बीएचयू के हेलीपैड पर उतरा। जहां से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सीर गोवर्धनपुर पहुंचे। गुरू दरबार में मुख्यमंत्री का स्वागत रविदासिया धर्म प्रमुख गुरू निरंजनदास और अन्य संतों ने किया। मंदिर के मुख्य गेट पर सेवादारों ने मुख्यमंत्री के सिर पर परम्परा के अनुसार रूमाल भी बांधा। मंदिर के सेवादारों ने मुख्यमंत्री को संत रविदास की तस्वीर स्मृति चिंह के रूप में दी।

Tags: cm yogiLucknow Newssant ravidas jayanti
Previous Post

उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची एक्ट्रेस

Next Post

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए लोन और बेटिंग वाले 232 ऐप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
Next Post
mobile apps

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए लोन और बेटिंग वाले 232 ऐप्स

यह भी पढ़ें

Yellow Teeth

पीले दांतों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

26/02/2026
AK Sharma

त्योहारों में हो निर्बाध विद्युत आपूर्ति, व्यवधानों का हो शीघ्र निस्तारण: एके शर्मा

25/10/2024
कैंसर

लिम्फ नोड्स में सूजन जैसी समस्या से भी हो सकता हैं ब्लड कैंसर

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version