• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिम्फ नोड्स में सूजन जैसी समस्या से भी हो सकता हैं ब्लड कैंसर

Jai Prakash by Jai Prakash
07/03/2022
in Categorized
0
कैंसर

कैंसर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली|  आजकल के समय में कैंसर (cancer) जैसी बड़ी बीमारी भी काफी आम हो चुकी है. कैंसर (cancer) के लक्षणों का समय से पहले पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 14 वर्षीय एक लड़के में रेयर ब्लड कैंसर (Blood cancer) के लक्षण पाए गए. रेयान की लिम्फ नोड्स (lymph nodes) में भी सूजन आने लगीरेयान को कैंसर वॉर्ड में ले जाया गया

बड़ों की तुलना में बच्चों में किसी बीमारी का पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है. बच्चों को अपने शरीर में होने वाले बदलाव का पता नहीं चल पाता है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है. एक महिला ने बताया कि उसके बेटे को स्किन पर काफी खुजली हो रही थी. इसके लिए जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो ऐसी बीमारी सामने आई जिसने सभी को चौंका कर रख दिया. आइए जानते हैं क्या था

ब्लड कैंसर ट्रीटमेंट के बाद पहली बार पति के साथ दिखी किरण खेर

एक दिन लोकल क्लब में फुटबॉल खेलते हुए रेयान थॉमसन पिच पर काफी सुस्त नजर आ रहा था. रेयान की मां ऑड्रे को एहसास हो गया था कि उसके साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है लेकिन जब रेयान के शरीर पर लक्षण नजर आने लगे तो वह चौंक गई. स्कॉटलैंड के फाल्किर्क में रहने वाले रेयान का अचानक से वजन काफी कम हो गया था. साथ ही उसे खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा था, धीरे-धीरे यह खुजली उसके पूरे शरीर में फैल गई. ऑड्रे ने पहले सोचा शायद रेयान को किसी चीज से एलर्जी हो गई है जिसके लिए उसने कपड़े धोने के डिटर्जेंट को बदल दिया. ऐसा करने के बावजूद भी रेयान की स्किन के लक्षणों में कोई बदलाव नहीं आया और फिर उसकी ग्रंथियों (लिम्फ नोड्स) में भी सूजन आने लगी.

नच बलिये विनर दिव्यांका ने पति विवेक के लिए लिखी खूबसूरत कविता

रेयान में यह लक्षण दिखने के बाद ऑड्रे उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, साथ ही ब्लड टेस्ट और स्कैन भी किया गया. उसके बाद रेयान को कुछ और टेस्ट के लिए एम्बुलेंस द्वारा ग्लासगो के क्वीन एलिजाबेथ यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने 54 वर्षीय ऑड्रे  को चिंता ना करने के लिए कहा क्योंकि रेयान को कैंसर वॉर्ड में ले जाया जा रहा था. ठीक एक हफ्ते बाद रेयान को बताया गया कि उसे हॉजकिन्स लिंफोमा नामक एक दुर्लभ प्रकार का ब्लड कैंसर है. इस रोग से पीड़ित तीन में से एक व्यक्ति को त्वचा में खुजली होती है. इसके अलावा, बिना किसी वजह के वजन घटना, सूजी हुई लिम्फ नोड्स और रात को पसीना आना भी इसके आम लक्षण हैं. लिंफोमा के दो मुख्य प्रकार हैं – हॉजकिन लिंफोमा और गैर-हॉजकिन लिंफोमा.

लिंफोमा कई अलग-अलग लक्षण पैदा कर सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह किस प्रकार का लिंफोमा है और यह शरीर के किस हिस्से में विकसित हो रहा है. ऑड्रे ने बताया कि रेयान में यह कैंसर गर्दन और चेस्ट में पाया गया है और सेकेंड स्टेज पर पहुंच चुका है.

स्तन कैंसर के खतरों को कम करता हैं ये चीजें, करें अपने डाइट में शामिल

डेली रिकॉर्ड से बात करते हुए ऑड्रे ने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि ये कैंसर अभी सिर्फ सेकेंड स्टेज पर है. ऐसे में रेयान को अभी ज्यादा कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी की जरूरत नहीं है.  परिवार उम्मीद कर रहा है कि अगस्त तक यह इलाज पूरा हो जाएगा ताकि रेयान अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सके.

ऐसे में ऑड्रे हॉजकिन लिंफोमा के बारे में लोगों को जागरुक कर रही है. ऑड्रे ने कहा ‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि वजन कम होना और स्किन में खुजली लगना कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. मैं सिर्फ यह चाहती हूं कि बाकी पेरेंट्स भी इन संकेतों को इग्नोर ना करें.

ऑड्रे ने कहा रेयान की बीमारी का समय से पहले ही पता लग गया था लेकिन अगर इस बारे में देरी से पता लगता को स्थिति कुछ अलग हो सकती थी. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बच्चों को जानें. युवावस्था में बच्चों की परेशानी के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल होता है, वे आपको कुछ भी नहीं बताते हैं. लेकिन मुझे पता था कि रेयान के साथ कुछ गलत हो रहा था.

 

Tags: "new way to detect cancerbasal-like breast cancerbetel leaf cancerBlood Cancerblood cancer initial stageblood cancer initial stage symptomsblood cancer symptomsbrain cancercancer caseslymph nodes
Previous Post

यूपी से बीजेपी की विदाई हो चुकी है, सातवां चरण बोनस में : ओमप्रकाश राजभर

Next Post

पॉलिटेक्निक कॉलेज में ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 लोग झुलसे

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post

पॉलिटेक्निक कॉलेज में ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

10/06/2021
Kartik fulfills his dream by creating a separate identity in the industry

इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना कर कार्तिक अपने हर सपने को कर रहे पूरा

12/04/2021
Nikon Z F

नया निकॉन जेड एफ कैमरा लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version