• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी से बीजेपी की विदाई हो चुकी है, सातवां चरण बोनस में : ओमप्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
07/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
Om Prakash Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की वोटिंग के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने दावा किया है कि 14 मार्च को समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभर ने कहा कि यूपी से बीजेपी (BJP) की विदाई हो चुकी है, सातवां चरण बोनस में है।

मतदान के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘जमीन पर कोई लड़ाई नहीं है, लोग बीजेपी से महंगाई, छुट्टा जानवर और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।’ जहूराबाद सीट पर बीएसपी प्रत्याशी शादाब फातिमा पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि वो बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि राजभर इसी सीट से मैदान में हैं।

मोदी देश के और योगी प्रदेश के सबसे बड़े झूठे नेता है : ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘जहूराबाद में बीजेपी और बसपा मिलकर लड़ रही है लेकिन दोनों के खिलाफ डेढ़ गुना वोट से मैं जीत जीतूंगा। टिकट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तय करते हैं और सिंबल बीएसपी देती है, ऐसे में दोनों मिलाकर जितना वोट होगा उससे ज्यादा से मेरी जीत होगी।’

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया, ‘बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में गठबंधन के सामने बीजेपी नहीं टिक पाएगी। बीजेपी का काम बताने के लिए हमेशा को थूक लगाकर पर्चे बांटने पड़े, मतदाता और मतदान का मजाक बनाया बेधड़क पैसा बांटा गया। बीजेपी वाले खरीद फरोख्त कर रहे हैं, लेकिन सपा के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ रहा है।’

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘यूपी से बीजेपी की विदाई हो चुकी है, सातवां चरण बोनस में है, 14 मार्च को अखिलेश यादव सीएम की शपथ लेंगे। डबल इंजन की सरकार ने एक कारखाना तक गाजीपुर में नहीं लगाया, किसान की खाद चुराई, आवारा पशु से किसान परेशान हैं।’

ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर कहा, ‘बीजेपी वाले सब झूठ बोलते हैं जिन्हें नागपुर में इसकी ट्रेनिंग दी जाती है। राजभर और अखिलेश ने पीएम को वोट मांगने के लिए मजबूर किया। हम बनारस की 5 सीटें जीतेंगे और सातवें फेस में 54 में से कम से कम 45 सीटें जीतेंगे।’

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सोने का बाजार हुआ गर्म चाँदी में भी दिखी तेजी

Next Post

लिम्फ नोड्स में सूजन जैसी समस्या से भी हो सकता हैं ब्लड कैंसर

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
कैंसर

लिम्फ नोड्स में सूजन जैसी समस्या से भी हो सकता हैं ब्लड कैंसर

यह भी पढ़ें

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी में खानपान से लेकर रूटीन चेकअप हर एक चीज़ का रखें ध्यान

11/11/2021
CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

17/12/2022

योगी सरकार ने गो हत्याओं पर कसी लगाम, 18 हजार गोहत्यारे भेजे गए जेल

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version