• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

Writer D by Writer D
27/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। त्योहारों के दौरान प्रदेशवासियों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की योगी सरकार की प्रतिबद्धता के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर्व के मद्देनजर 20 अगस्त 2026 से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अब तक 18 एफआईआर दर्ज की गईं, 182 खाद्य नमूने संग्रहीत किए गए, 13,440.25 किलोग्राम और 14,561 लीटर सामग्री जब्त की गई है। वहीं 18,607 किलोग्राम और 7,630 लीटर असुरक्षित/अस्वच्छ खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब ₹26.09 लाख तथा नष्ट सामग्री का मूल्य करीब ₹27.89 लाख है।

16 जिलों में पहुंची विशेष प्रवर्तन टीमें-

कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, अलीगढ़, बागपत, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, हापुड़, संत कबीर नगर, फिरोजाबाद, बदायूं, सम्भल और मथुरा समेत विभिन्न जनपदों में कार्रवाई की गई। योगी सरकार की नीति के अनुरूप एफएसडीए ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को केवल नमूना संग्रह तक सीमित नहीं रखा है। जहां खाद्य पदार्थ असुरक्षित या अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए गए, वहां उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में एफआईआर, कारोबार बंद कराने और परिसर सील करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की गई। यह कार्रवाई सरकार की उस नीति को दर्शाती है, जिसमें जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

कानपुर से लेकर मेरठ तक मिलावटखोरों पर शिकंजा-

कानपुर नगर में हटिया खोवा मंडी के 14 विक्रेताओं का निरीक्षण कर 18 नमूने लिए गए और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा करीब 4.30 कुंतल खोया नष्ट कराया गया। एक्सप्रेस-वे एवं फजलगंज खोवा मंडी में भी नमूने लिए गए। कानपुर देहात में खोवा निर्माण इकाइयों में रिफाइंड तेल, वनस्पति और एसएमपी के इस्तेमाल के मामले सामने आने पर तैयार खोया नष्ट कराया गया, संदिग्ध सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई।

लखनऊ में शिवाक्षी स्वीट्स पर कार्रवाई के दौरान 15 नमूने लिए गए। 686 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त करने के साथ 2,675 किलोग्राम संदूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया और अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण कारोबार बंद कराया गया। 

नकली घी और मिलावटी पनीर बनाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई-

सम्भल में नकली घी तैयार करने वाले परिसर पर छापेमारी कर करीब 100 कुंतल घी जब्त किया गया। एफआईआर दर्ज कराने के साथ परिसर सील कर कारोबार बंद कराया गया। बदायूं में वाहन जांच के दौरान 1,605 किलोग्राम देशी घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10.53 लाख है। कासगंज में 4 कुंतल पनीर नष्ट कराया गया, जबकि हापुड़ में करीब 6 कुंतल पनीर नष्ट कराया गया। मथुरा में रिफाइंड तेल और संदिग्ध रसायनों का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किए जाने के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई।

मिलावट के ‘कच्चे माल’ पर भी एफसी की नजर-

एफएसडीए की कार्रवाई की खास बात यह रही कि विभाग ने केवल तैयार खाद्य पदार्थों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर भी कार्रवाई की।

अभियान में स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति, रिफाइंड तेल, सिंथेटिक रंग, सोडियम बाई कार्बोनेट और संदिग्ध रसायनों को जब्त किया गया। प्रयागराज में 72 कुंतल विभिन्न खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए, जबकि अलीगढ़ में 17.5 कुंतल खोवा नष्ट कराया गया। फिरोजाबाद में 10 कुंतल मावा नष्ट कराने के साथ दो एफआईआर दर्ज हुईं। गाजियाबाद में संदिग्ध रसायन एवं अन्य सामग्री जब्त करते हुए दो एफआईआर दर्ज कराई गईं।

त्योहार की मिठास में मिलावट की कोई जगह नहीं-

योगी सरकार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य  रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई, खोवा, पनीर, दूध और घी के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण, सैंपलिंग, सीजर, विनष्टीकरण और कानूनी कार्रवाई के माध्यम से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। सरकार का संदेश साफ है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Transport Corporation makes robust arrangements for free bus travel.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा के लिए परिवहन निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

27/08/2026

यह भी पढ़ें

Fake IAS Saurabh Tripathi arrested in Lucknow

लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS, लक्सरी गाड़ियां देख पुलिस भी रह दंग

03/09/2025
Salman Khan

‘भाईजान’ को डराना नामुमकिन! लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान ने किया ये बड़ा ऐलान

27/10/2024
Siddharth Nath

उत्तर प्रदेश के बुनकरों को फ्लैट रेट पर मिलेगी बिजली : सिद्धार्थ नाथ

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version