• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Writer D by Writer D
27/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ek Ped Guru ke Naam

Ek Ped Guru ke Naam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की उत्तर प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने की पहल रंग ला रही है। वन विभाग की पहल पर रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ता देते हुए पौधरोपण कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे। ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ के तहत (28 अगस्त, शुक्रवार) को सभी वन प्रभागों में भाई-बहन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वन विभाग ने इस पुनीत अवसर के लिए कई भाई-बहनों से संपर्क भी साधा है। पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पेड़ बनाने तक का संकल्प लिया जाएगा। यहां आम लोग भी पौधरोपण कर सकेंगे। सीएम योगी के हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर लखनऊ के साथ ही समस्त वन प्रभागों में भी इस पहल को मूर्त रूप दिया जाएगा।

रक्षासूत्र बांधकर पौधों की सुरक्षा का भी लेंगे संकल्प

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। पौधरोपण के उपरांत यहां पौधों को रक्षासूत्र भी बांधा जाएगा। फिर पौधरोपण करने वाले संकल्प लेंगे कि पौधे के पेड़ बनने तक इसकी रक्षा करेंगे। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक हरे पौधों को रक्षासूत्र बांधकर इनकी सुरक्षा व संरक्षा का संकल्प लिया जाएगा। पेड़ छाया और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिस तरह बहनें भाई को राखी बांधती हैं तो भाई सुरक्षा का विश्वास दिलाता है, उसी प्रकार पेड़ लगाकर उसे सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए प्रकृति के रूप में सार्थक उपहार दिया जाएगा।

विशिष्ट वनों को स्थापित कर रही योगी सरकार

योगी सरकार सामाजिक समरसता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए प्रयासरत है। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशिष्ट वन भी स्थापित किए जा रहे हैं। नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना थीम के अंतर्गत सरकार अलग-अलग उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के वनों का निर्माण कर रही है।

यूपी में एक दिन में लगाए गए थे 35.27 करोड़ पौधे

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत एक दिन (12 जुलाई) में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था। यह अभियान पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस तक चलेगा। इसके तहत रक्षाबंधन पर भी पौधे लगाए जाएंगे।

Tags: Lucknow NewsPlantationrakshabandhan vatika
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

Next Post

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा’, अनिल राजभर का सपा पर तीखा हमला

12/10/2026
अयोध्या

शहनाइयों की गूंज के बीच अयोध्या के गोसाईगंज में 185 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

यह भी पढ़ें

microsoft

हैदराबाद में बनेगा देश का सबसे बड़ा माइक्रोसॉफ्ट का डेटा सेंटर

07/03/2022
'Bhabhi Ji Ghar Par Hain' fame Saumya was accused

भाभी जी घर पर हैं’ फेम सौम्या पर लगा आरोप, एक्ट्रेस ने दी सफाई

04/06/2021
fire

Shoking : ठुकराए गए प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर में लगाई आग

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version