• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
31/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आरक्षी भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam) के सफलता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, जिला प्रशासन समेत समस्त पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,200 से अधिक पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-2023 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!

परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हों, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, इस के लिए अनंत मंगलकामनाएं! विश्व की सबसे बड़ी सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक, सकुशल संपन्न कराने में सहयोगी सभी जनों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और समस्त जनपदों के जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद।

.@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,200 से अधिक पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-2023 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!

परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को मनोनुकूल परिणाम प्राप्त…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2024

यूपी पुलिस की ओर से बताया गया कि 24 अगस्त से शुरू हुई उप्र पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा—2023 प्रदेश के 67 जिलों एवं कमिश्नरेट के 1174 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होना था।

परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मदृेनजर सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस—पीएसी बल लगायी थी। इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक ड्यूटी के लिए 15 एसपी, 31 एएसपी, 28 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी लगाये गए थे।

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला मुख्यमंत्री योगी का चाबुक, 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

सभी जिलों के अन्य विभागों के अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस ने समन्वय व समेकित व्यवस्थापन से आज यह परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई है।

Tags: cm yogiConstable ExamLucknow NewsUP Police Bharti
Previous Post

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला मुख्यमंत्री योगी का चाबुक, 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

Next Post

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, बदमाशों ने इस भाजपा नेता के घर को तीसरी बार किया आग के हवाले

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
BJP leader Michael Lamzathnang's house attacked

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, बदमाशों ने इस भाजपा नेता के घर को तीसरी बार किया आग के हवाले

यह भी पढ़ें

Ministry of Finance

सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी नकद वाउचर योजना के लिए दे सकते हैं कई बिल

25/10/2020
RPSC

RPSC ने अभ्यर्थियों को दिया मोबाइल नंबर और पता बदलने का मौका

10/11/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

यूपी को छोड़ बंगाल व असम की चिंता में लगे है योगी जी : अखिलेश

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version