• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मातृ शक्ति के सशक्तिकरण पर सदैव रहा है सनातन का जोर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/10/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की पावन महानवमी एवं विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है। सनातन धर्म ने सदैव मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के 9 स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान का कार्यक्रम श्रद्धा उल्लास व उमंग से संपन्न होता है। आज नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान पूरे प्रदेश में संपन्न हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

कन्या पूजन का यह पर्व महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का पवित्र माध्यम है। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में मिशन शक्ति के कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकारें नारी गरिमा के अनुरूप सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के प्रति जनजागरण व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवरात्र की नौ तिथियों में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम लागू किए गए।

धर्म, सत्य व न्याय के विजय का पर्व है विजयदशमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कल मंगलवार को विजयदशमी का पावन पर्व है। विजयदशमी धर्म, सत्य और न्याय के विजय पर्व के साथ ही सनातन की पताका के विजय का पर्व है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि हर काल, परिस्थिति में दुष्प्रवृत्तियों के खिलाफ सनातन धर्म ने चुनौती को स्वीकार किया और लोक कल्याण तथा मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दुराचारी रावण पर विजय के महापर्व के रूप में भारत ही नहीं दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी विजयदशमी के पर्व के साथ उत्साह व उमंग से जुड़ते हैं। विजयदशमी को लेकर रामलीला व अन्य आयोजन भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शारदीय नवरात्र व विजयदशमी का पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उत्साह, उमंग व खुशहाली का माध्यम बनेगा।

जगतजननी मां भगवती का आशीर्वाद समाज की एकता व सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करेगा। भगवान श्रीराम का विराट व्यक्तित्व सभी नागरिकों को सत्य, धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

Tags: cm yogiDussheragorakhpur newsup news
Previous Post

2 ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल

Next Post

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों के कार्यों से भी सीखेंगे बच्चे

Writer D

Writer D

Related Posts

medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
M-PACS
उत्तर प्रदेश

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

17/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
Next Post
Shri Anna Mahotsav

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों के कार्यों से भी सीखेंगे बच्चे

यह भी पढ़ें

5 killed as house roof collapses

संदिग्ध हालात भाई-बहन की मौत, शव नाले से बरामद

20/08/2021
Illegal arms factory

असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

29/03/2021
Jaya Ekadashi

सफला एकादशी के दिन न करें ये काम, बिगड़ जाएंगे बनते कार्य

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version