Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि अंतिम पंघाल की जीतः सीएम योगी

Inheritance

cm yogi

 

 

Achievement of Mother Shakti Last Panghal’s victory

 

– महिला कुश्ती प्रतियोगिता में अंतिम ने जीता स्वर्ण पदक

 

 

लखनऊ। अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप की महिला कुश्ती स्पर्धा में 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। अंतिम पंघाल इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से अंतिम पंघाल को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप की महिला कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला का गौरव प्राप्त करने पर अंतिम पंघाल जी को बधाई। हमें आप पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी यह स्वर्णिम उपलब्धि असंख्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। आपका भविष्य उज्ज्वल हो। ये मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सीएम के नौ रत्नों में शामिल है अवनीश अवस्थी, रिटायरमेंट के बाद भी बरकरार रहेगा रुतबा

अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन बुल्गेरिया के सोफिया शहर में हो रहा है। अंडर-20 कुश्ती विश्व चौंपियनशिप के फ्री स्टाइल रेसलिंग में स्वर्ण जीतने वाली अंतिम पंघाल पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं। पंघाल जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली 5वीं भारतीय खिलाड़ी हैं। 17 वर्षीय अंतिम पंघाल ने फाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान अल्टीन शबायेवा को 8-0 से मात दी है।

Exit mobile version