• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों से की मुलाकात

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धार्थनगर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डुमरियागंज इटवा बांसी शोहरतगढ़ में हेलीकॉप्टर से बाढ़ की समस्याएं देखी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी और उनसे समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उसका बाजार के किसान इंटर कॉलेज में पत्रकारों से कहा कि सभी पीड़ितों के लिए संवेदना है सभी के साथ सरकार खड़ी है। बाढ़ से किसानों की फसल चौपट हो गई है, उसका मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को सर्वे करने के लिए लगा दिया गया है जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए पर्याप्त प्रबंध किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि लगातार 15 दिनों तक बारिश के कारण नेपाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 15 से 20 जनपद प्रभावित हुए हैं। इन जिले के लोगों के भविष्य को लेकर सरकार चिंतित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो चुके हैं, जिन्हें राहत देने का काम तेजी से शुरू किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य में लगाया गया है। कहीं कोई कमी नहीं होगी। कहा कि सिर्फ सिद्धार्थनगर के दो सौ गांव के दो लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात

सीएम ने कहा कि 400 ग्राम पंचायतों में फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा करने व संवेदना व्यक्त करने यहां आया हूं। प्रशासन को सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। बताया कि बाढ़ के बाद बीमारी फैलती है, इसके लिए पांच से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, महिला विकास व ग्राम्य विकास विभाग मिलकर सभी बाढ़ पीड़ित परिवार की स्क्रीनिंग करेगा और स्वच्छता, शुद्ध पेयजल व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

बाढ़ में हर परिवार तक क्लोरीन की गोली पहुंचाई जाय। शुद्ध जल की व्यवस्था में कोई कमी न रहने पाए। बाढ़ या बारिश से किसी का मकान ध्वस्त हुआ हो तो 95 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश गए हैं। नदी में विलीन घर के मकान मालिक को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ मिलेगा। उसका बाजार में मुख्यमंत्री 250 बाढ़ पीड़ित परिवार से मिले। उनके बच्चों को पुचकारा और महिलाओं से बातचीत की।

एक-एक कर सभी पीड़ितों तक पहुंचे और उनकी बातें सुनीं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, विधायक अमर सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi adityanathflood in siddharthnagarSiddharthnagarsiddharthnagar floodsiddharthnagar flood 2021siddharthnagar newssiddharthnagar news in hindiसिद्धार्थनगर में बाढ़
Previous Post

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गजब का उछाल, 16 बिलियन डॉलर की बढ़त

Next Post

रितेश देशमुख को भी रणवीर सिंह जैसे किया जा रहा है ट्रॉल, जानिए क्या है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Bihar Election: AAP releases first list of candidates
Main Slider

Bihar Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, इन 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

06/10/2025
CJI BR Gavai
Main Slider

वकील ने CJI पर जूता फेंकने की कोशिश की, बोला- ‘सनातन का अपमान…

06/10/2025
Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimol Sakaguji to receive Nobel Prize
Main Slider

मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

06/10/2025
shobhit thakur murder case
Main Slider

शोभित ठाकुर हत्याकांड: पुलिस ने बरसाई गोलियां, चारों आरोपी अस्पताल में

06/10/2025
Sahara City
Main Slider

सहारा साम्राज्य हुआ ढेर! नगर निगम ने संभाली सुब्रत कोठी की चाबियां

06/10/2025
Next Post
ritesh deshmukh

रितेश देशमुख को भी रणवीर सिंह जैसे किया जा रहा है ट्रॉल, जानिए क्या है वजह

यह भी पढ़ें

AIMIM को लगा बड़ा झटका, विधानसभा प्रभारी मौलाना सिराज ने दिया इस्तीफा

15/10/2021
ips transfers

यूपी में छह IPS  और 31 PPS अफसरों के तबादला, देखें पूरी लिस्ट

08/01/2021
Cold Store Accident

कोल्ड स्टोर हादसा: पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के आश्रितों को दिए 2-2 लाख के चेक

25/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version