• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने उपद्रवियों और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न प्रकार के रंजिश के मामलो में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर भारी मुचलको पर पाबन्द करने तथा शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं में तत्परता से प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेजे जा चुके हैं। निर्देशों में कहा गया है कि शान्ति एवं व्यवस्था के दृष्टिगत आपसी रंजिश, पंचायत चुनाव सम्बन्धी रंजिश, विवादजन्य रंजिश आदि के मामलो को अभियान चलाकर चिन्हित किया जाय। चिन्हित मामलो में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा उन्हें भारी मुचलके पर पाबन्द किया जाये।

रंजिश मे चिन्हित व्यक्तियों को भारी मुचलको पर पाबन्द किया जाये

शासन द्वारा कहा गया है कि पाबन्दी का उल्लघंन कर शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके व बंधपत्र राशि की वसूली सुनिश्चित करते हुये नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाय।

दिनदहाड़े बाजार में सराफा व्यापारी को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में कैद

जिलाधिकारियों को इस बात के सख्त निर्देश दिये गये हैं कि पाबन्द करने के बाद भी शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके बंध पत्र की राशि की वसूली कर नियमानुसार संख्त कार्यवाही भी की जाए।

शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग करने वालों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही हो

शासन द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाय। शस्त्र के दुरूपयोग करने वाले शस्त्र लाईसेंस धारियों के शस्त्र लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी तत्परतापूर्वक नियमानुसार की जाय।

सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, लिया बदला

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष 16 जून से विशेष अभियान भी चलाया गया है, जिसके तहत अब तक 74700 व्यक्तियों को धारा-107 द.प्र.स. के तहत चालान किया गया है। इस अवधि में 74033 लोगो को नोटिस दी गयी तथा 35645 लोगो को पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगो की संख्या-1 लाख 15 हजार 975 है। अभियान के दौरान 26 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाईसेंस निलम्बित/निरस्त करने की रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को भेजी गयी। अभियान के दौरान 252 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 256 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 112 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।

पाबंदी का उल्लघंन करने वालो से अनुबंध राशि प्राथमिकता से वसूले

यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक कुल 4 लाख 18 हजार 400 व्यक्तियो का धारा-107 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत चालान किया गया है तथा 4 लाख 3 हजार 970 लोगो को नोटिस दी गयी है। साथ ही कुल 1 लाख 81 हजार 944 लोगो पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगो की संख्या 6 लाख 71 हजार 631 है। साथ ही साथ 231 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाइसेंस निलम्बित/निरस्त करने की रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को भेजी गयी है। इस वर्ष अब तक 1940 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 1702 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 469 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।

Tags: 24ghante online.comcm yogi news today liveLatest Uttar Pradesh News in Hindination newsnews in hindipeace in UPstrictness over peaceup government newsup newsYogi Adityanathयूपी में शांति व्यवस्थायोगी आदित्यनाथशांतिभंग पर सख्ती
Previous Post

विधानसभा सत्र के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए : योगी

Next Post

जानिए गणेश जी को क्यों कागा जाता है एकदंत, यह है पूरी कथा

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
ganesh jayanti

जानिए गणेश जी को क्यों कागा जाता है एकदंत, यह है पूरी कथा

यह भी पढ़ें

Dead Body

लापता युवक का शव ग्यारह दिन बाद फांसी पर लटकता मिला

19/05/2022
news population policy

योगी सरकार घोषित करेगी नई जनसंख्या नीति, जानिए क्या है तैयारियां

09/07/2021
शेफाली और सौम्या

जानिए क्या है अभिनेत्री सौम्या टंडन की रिपलसमेंट पर शेफाली की प्रतिकृया

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version