• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी लैपटॉप चलाना नहीं जानते, इसलिए बांटे नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, ख़ास खबर, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 की तैयारियों का शंखनाद हो चुका है। सत्तारूढ़ बीजेपी से लेकर प्रमुख विपक्षी दल समाजवदी पार्टी ने भी जनसंपर्क की अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज उन्नाव दौरे पर पहुंचे।

यहां अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल जी की मूर्ति का अनावरण किया। मनोहर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी सुनील साजन, राजेन्द्र चौधरी समेत पूर्व सांसद व विधायक मौजूद रहे। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमले किए।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने 2022 तक का किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया। किसानों की आय आज घट गई है, बढ़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी रही तो बेरोजगारी बढ़ेगी और नौकरी नहीं मिलेगी। यूपी में कारखाने लगाने का वादा किया, साढ़े 4 साल में कितने कारखाने लगाए हैं? बताए जरा। नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के सरकार बनाए अस्पतालों में इलाज हुआ है, बीजेपी ने अस्पताल नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि उन्नाव के लोगों बीजेपी से सावधान रहना, आपके साथ धोखा हुआ है, अन्याय हुआ। चुनाव के समय पता नहीं कौन से मुद्दे ले आएं।

थर्ड वेव से बच्चे सुरक्षित, एडल्ट के मुक़ाबले इनमें कोरोना से लड़ने की शक्ति ज्यादा – ICMR

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम तो कमाल किए हैं, उनका ही एक संविधान है, ठोको संविधान। सपा ने युवाओं को शिक्षित करने के लिए लैपटॉप बांटे। सीएम ने लैपटॉप नहीं बांटे क्योंकि वह लैपटॉप चलाना नहीं जानते। सीएम की चुटकी लेते हुए कहा कि वो क्या करते हैं, ये नहीं बताएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग राज्यसभा व लोकसभा में झूठ बोलते हैं, इन पर कौन भरोसा करेगा? बीजेपी वाले वेश भूषा व रंग बदलकर आते हैं, इनसे सावधान रहना। विधायक उनके हैं, सांसद उनके हैं, फिर भी जासूसी करा रहे हैं। जासूसी करना सबसे बड़ा राष्ट्रद्रोह है।

बीजेपी को न दिखाई दे रहा है न सुनाई

अखिलेश ने आगे कहा कि यूपी में पुलिस को हाईटेक करने का काम समाजवादी ने किया। बीजेपी वाले काम नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन को लगा दिया ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत ढूंढ़ने में लगा दिया। उन्होंने कहा कि अब जरूरत बदलाव की है, बदलाव समाजवादी पक्ष में है। सरकार आने पर मुफ्त बिजली व 3 लाख से अधिक की राशि लोहिया आवास के लिए दी जाएगी सपा ने ट्रांस गंगा सिटी बनाई, जो उन्नाव के लिए मील का पत्थर है। उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सपा ने काम किया है। बीजेपी को पता नहीं कौन सी बीमारी हो गई है कि न दिखाई दे रहा है और न सुनाई दे रहा। जाति को बांटना, धर्म को बांटना, इनका काम है। उद्योगपतियों को पैसा देने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।

यूपी की जनता के साथ धोखा हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। आय दोगुनी का वादा जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया था, वह वादा पूरा नहीं हुआ है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। लोगों को अपमानित करने का काम ये सरकार कर रही है, उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी।

बसपा के बारे में कुछ नहीं कहूंगा

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि बहुजन समाज पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि जनता ने उनकी सरकारें देखी हैं।

उत्तर प्रदेश में महंगाई बढ़ी है, अन्याय बढ़ा, भ्रष्टाचार बढ़ा। इतनी गुंडागर्दी किसी ने नहीं देखी जितनी भारतीय जनता की पार्टी की सरकार में जनता ने देखी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात मॉडल फर्जी था और उससे ज्यादा काम समाजवादियों ने करके दिखाया है। समाजवादी पार्टी ने हर क्षेत्र में काम किया है।

Tags: akhilesh yadavunnao newsUP former CM Akhilesh Yadavup news
Previous Post

लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लालजी टंडन को याद कर सुनाये 3 किस्से…

Next Post

LAC के पास चीन ने बढ़ाई गतिविधियां, भारत भी पूरी तरह तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyeliner
Main Slider

इन टिप्स के साथ लगाएं आईलाइनर, दिखेगी खूबसूरती

14/02/2026
Lipstick
Main Slider

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

13/02/2026
Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Next Post

LAC के पास चीन ने बढ़ाई गतिविधियां, भारत भी पूरी तरह तैयार

यह भी पढ़ें

शांतिपूर्ण ढंग से सभी सात चरणों में मतदान सम्पन्न होने के लिए सबको बधाई : सीएम योगी

07/03/2022
Property Seized

गैंग लीडर की 3.73 करोड़ रुपये की सम्पति कुर्क

20/06/2022
Share Market

शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version