• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twitter पर छाए सीएम योगी, घंटों टॉप ट्रेंड करता रहा # योगीजी_नम्बर_01

Writer D by Writer D
02/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नव वर्ष की बधाई लेने-देने के सिलसिलों के बीच एक बार फिर ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहस के केंद्र में हैं। साल के दूसरे दिन ट्विटराइट्स ने योगी आदित्यनाथ को सीएम नम्बर वन का खिताब दे दिया।

शनिवार को दोपहर बाद से देर रात तक योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहे। लोगों ने योगी को नीति और नीयत की खुल कर सराहना की। इसी के साथ इंडिया टेंडिंग में हैश टैग योगीजी_नम्बर_01 ट्रेंड करता रहा।

लोगों ने यूपी की कानून व्यवस्था को शानदार बताते हुए योगी की जीरो टॉलरेंस नीति और अपराधियों को ‘बेल नहीं जेल पसंद’ होने की बात कही तो कइयों ने कोविड काल मे चीन से यूपी शिफ्ट हुई तमाम कम्पनियों के हवाला देते हुये उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश लिखा। सोशल मीडिया पर लोगों ने योगी को ईमानदार, विजनरी, साफगोई और दृढ़ संकल्प वाला नेता कहा।

राज्य में शीघ्र होगी कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत : योगी

इससे पहले साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी जरूरतमंद लोगों को आवासीय सुविधा देने की अभिनव योजना ‘ पीएम आवास योजना (शहरी) में सबसे अच्छा काम उत्तर प्रदेश में होने के लिये सीएम योगी को सम्मानित किया था। यही नहीं, प्रधानमंत्री ने इस योजना के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय (नगर पालिका परिषद श्रेणी) में मिर्जापुर नगर पालिका परिषद तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय (नगर पंचायत श्रेणी) के अन्तर्गत प्रदेश की मलिहाबाद व हरिहरपुर नगर पंचायत तथा उत्कृष्ट पूर्ण आवास के लिये लखनऊ, आजमगढ़, हापुड़ के तीन लाभार्थियों को भी पुरस्कृत किया। योगी के इस प्रयास को सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सलाम किया।

धान खरीद में लापरवाही बरतने पर खाद्य अधिकारी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई के आदेश

वर्ष 2020 में देश के सबसे तेज मुख्यमंत्रियों के लिए हुए सर्वे में योगी नंबर वन बनकर उभरे। एक न्यूज चैनल के सर्वे में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बंगाल की ममता बनर्जी, राजस्थान के अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े। सर्वे में नम्बर दो पर रहे उद्धव ठाकरे और योगी को मिले वोटों में भी खासा फर्क रहा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कुछ माह पहले फेम इंडिया की रिपोर्ट में सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में योगी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये हैं।

Tags: #yogiji_number_01cm number onecm yogitwitterup news
Previous Post

राज्य में शीघ्र होगी कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत : योगी

Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, किशोरी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, किशोरी घायल

यह भी पढ़ें

De Tan

होली के रंगों ने छीन ली चेहरे की रंगत, तो ऐसे पाएं खोई चमक वापस

28/03/2024
Indian smartphone company Nokia will soon launch Nokia 60 series

भारतीय स्मार्टफ़ोन कंपनी Nokia जल्द लॉन्च करेगी Nokia 60 सीरीज

30/06/2021
Microsoft will launch its new version of Windows on June 24, read news

माइक्रोसॉफ्ट अपनी विंडोज का नया वर्जन 24 जून को करेगा लॉन्च, पढ़े खबर

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version