• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइक्रोसॉफ्ट अपनी विंडोज का नया वर्जन 24 जून को करेगा लॉन्च, पढ़े खबर

Desk by Desk
22/06/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, फैशन/शैली
0
Microsoft will launch its new version of Windows on June 24, read news

Microsoft will launch its new version of Windows on June 24, read news

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइक्रोसॉफ्ट 24 जून को विंडोज का नया वर्जन लॉन्च करने वाला है। नए विंडोज के नाम की तो फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नए विंडोज को Windows 11 नाम दिया जाएगा। नए विंडोज की लॉन्चिंग इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन सत्य नडेला और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पनाय दोनों मौजूद रहेंगे। इवेंट का आयोजन 24 जून को शाम 8.30 बजे से होगा। नए ओएस में यूजर इंटरफेस में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए विंडोज का कोडनेम Sun Valley बताया जा रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Windows 11 का अपडेट विंडोज 7 और विंडोज 8.1 वालों को फ्री में मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में….

XDA डेवलपर्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विंडोज 11 का अपडेट सिर्फ विंडोज 10 यूजर्स को ही नहीं बल्कि विंडोज 7 और विंडोज 8.1 वालों को भी मिलेगा। यदि माइक्रोसॉफ्ट वास्तव में ऐसा करती है तो उसके नए विंडोज के यूजर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट में विंडोज 11 का प्रोडक्ट कंफिग्रेशन कीज का भी जिक्र किया गया है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि Windows 7 और Windows 8.1 वालों का भी इसका अपडेट मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अपग्रेड के लिए विंडोज 8 वालों को पहले विंडोज 8.1 में अपग्रेड करना होगा, उसके बाद ही Windows 11 का अपडेट मिल सकेगा। Statcounter के डाटा के मुताबिक विंडोज 10 के बाद Windows 7 दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। विंडोज 7 का मार्केट शेयर 15.52 फीसदी है, वहीं Windows 8.1 का 3.44 फीसदी और Windows 8 मार्केट शेयर 1.27 फीसदी है।

शाओमी ने भारत में लांच किया अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्ट फ़ोन, जानिए फीचर्स

विंडोज 11 में क्या होगा खास

विंडोज 11 में एप्स के नए आइकन, एनिमेशन, नया स्टार्ट मीनू, टास्कबार लेआउट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए विंडोज के साथ कंपनी एप को री-अरेंज भी कर सकती है जिसका फायदा मल्टीपल मॉनिटर में मिलेगा। इसके अलावा इसमें Xbox Auto HDR का सपोर्ट और, ब्लूटूथ ऑडियो को बेहतर बनाया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट एक नए एप स्टोर पर भी काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी क्लाउड आधारित विंडोज पेश कर सकती है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी की यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित होगी जिसके उसे काफी मुनाफा होगा। इसके अलावा क्लाउड आधारित होने के कारण Microsoft Office और Xbox जैसे गेम्स को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा यह होगा कि कंपनी अपने Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी जिसमें वह पिछले कई सालों से निवेश कर रही है।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsMicrosoftwindowsWindows 11हिंदी समाचार
Previous Post

शाओमी ने भारत में लांच किया अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्ट फ़ोन, जानिए फीचर्स

Next Post

नमाज पढ़कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Next Post

नमाज पढ़कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

यह भी पढ़ें

Arpita Mukherjee

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला नोटों का ‘पहाड़’, ED ने मँगवाई नोट गिनने की मशीन

27/07/2022
RRB NTPC

RRB NTPC फेज-3 एग्जाम आज से शुरू, 28 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

31/01/2021
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

न हो किसी के साथ अन्याय, समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version