• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल रत्न पुरस्कार ध्यानचंद के नाम किये जाने पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असंख्य खेलप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। उन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब खेल रत्न हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर दिया जायेगा। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी।

जिसके बाद खेलप्रेमियों ने मोदी सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया। मोदी सरकार के इस बड़े फैसले का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अभिनंदन किया है। योगी ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है।’ योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है।

बता दें कि इस अवार्ड को 1991-92 में शुरू किया गया था। इसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव अर्जित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाना बिल्कुल सही है। देश लंबे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है।

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किये, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है।

Tags: cm yogidhyanchand khel puruskarLucknow News
Previous Post

मध्य विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित : ब्रजेश पाठक

Next Post

मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी कर पत्नी को ठगा, जालसाज पति गिरफ्तार 

Writer D

Writer D

Related Posts

Nominee
Business

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! अब 4 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे, उत्तराधिकार और क्लेम में बढ़ेगी पारदर्शिता

24/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय: मुख्यमंत्री

24/10/2025
Burning Bus
Main Slider

बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत

24/10/2025
Banana Cheela
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर ये डिश

23/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा- सीएम

23/10/2025
Next Post

मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी कर पत्नी को ठगा, जालसाज पति गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें

CM Yogi did Rudrabhishek

कोविड महामारी के विनाश के लिए सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/05/2021
प्रकाश जावडेकरprakash javedkar

नए नियमों के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे देश के तमाम सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स: जावड़ेकर

06/10/2020

अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

03/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version