• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्य विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री  ब्रजेश पाठक आज अपने मध्य विधानसभा क्षेत्र, लखनऊ राजेन्द्र नगर में 56.62 लाख रूपये की लागत से पं0 दीन दयाल उपाध्याय द्वार सहित 11 विभिन्न विकास संबंधी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र नगर के निवासियों की काफी समय से मांग थी कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय का द्वार बनाया जाए। जो आज बनकर तैयार हो गया है और जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास के लिए वह सदैव कटिबद्ध हैं।

श्री पाठक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान मध्य विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को दवाईयॉ, राशन, भोजन एवं अन्य सामग्री का वितरण कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन अवश्य करायें साथ ही कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा मिल सके।

विधायी एवं न्याय मंत्री आज रानीगंज चौराहे के आगे, राजेन्द्र नगर में मध्य विधानसभा क्षेत्र में पूरी हुई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र विकास की सभी परियोजनाए शीघ्रता से निर्धारित समय पर पूरी हो रही है। समय से पूर्ण होने पर इसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। मध्य विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखूंगा। आम-जनमानस की छोटी-बड़ी समस्या को गम्भीरता से लिया जाएगा तथा इसके निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

यदि अमेरिका UP में व्यापार बढ़ायेगा तो प्रदेश के साथ-साथ US में भी प्रोग्रेस होगी : महाना

श्री पाठक आज राजेन्द्र नगर वार्ड में 19.84 लाख रूपये की लागत से पं0 दीन दयाल उपाध्याय द्वार का निर्माण के अलावा, इसी वार्ड के अन्तर्गत 6.46 लाख रूपये की लागत से रोजा बाग मोहल्ले में आर0के0 अग्रवाल के मकान से रामनारायण प्रजापति के मकान तक एवं कनेक्टेड गलियों का सी0सी0 रोड, इसी वार्ड के अन्तर्गत 8.56 लाख रूपये की लागत से बिरहाना पार्क के तीन तरफ सी0सी0 सड़क एवं नाली, तिलकनगर वार्ड के अन्तर्गत 5.23 लाख रूपये की लागत से कुण्डरी रकाबगंज वार्ड में नारायण प्रेस वाली गली में रजत सिंह चौहान से शुभम रस्तोगी तक सड़क व नाली, इसी वार्ड के अन्तर्गत 99 हजार रूपये की लागत से तिलक नगर में म0नं0 13 के पास समरसेबिल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने, इसी वार्ड के अन्तर्गत 99 हजार रूपये की लागत से कुण्डरी रकाबगंज में लोधेश्वर महादेव मंदिर 1 श्मशान घाट के पास 1 समरसेविल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने एवं राजा बाजार वार्ड में  4.02 लाख रूपये की लागत से कन्हैया रस्तोगी के मकान व स्व0 राकेश कान्त शुक्ला के मकान के पास की गलियों में सी0सी0 सड़क के कार्यों का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार विधायी एवं न्याय मंत्री ने यहियागंज वार्ड के अन्तर्गत 7.56 लाख रूपये की लागत से कहोरों का अड्डा मंे माया के मकान से श्वेता गुप्ता एडवोकेट के मकान तक सड़क एवं नाली, कुण्डरी रकाबगंज वार्ड में 99 हजार रूपये की लागत से तिकोना पार्क भुइयन देवी मंदिर के पास समरसेबिल पम्प वोरिंग व पानी की टंकी लगाने, इसी वार्ड के अन्तर्गत 99 हजार रूपये की लागत से कुण्डरी रकाबगंज गढइया पार्क शिव मंदिर के पास समरसेबिल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने एवं इसी वार्ड के अन्तर्गत 99 हजार रूपये की लागत से कुण्डरी रकाबगंज वार्ड में तिकोना पार्क के पीछे चन्द्र प्रकाश के आवास के पास समरसेबिल पम्प एवं पानी की टंकी लगाने के कार्यो का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र नगर के क्षेत्रीय नागरिकों ने श्री पाठक के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता नगर निगम पी0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता  सतीश चन्द्र रावत, अवर अभियन्ता  किशोरी लाल, क्षेत्रीय पार्षद राजू दीक्षित, स्थानीय जनप्रतिनिधि  रमेश तूफानी, दीपक सोनकर,  हिमांशु सोनकर,  राहुल निगम, मण्डल अध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह राजपूत,  कौटिल्य दूबे, श्रीमती भाग्य लक्ष्मी, श्रीमती बबिता,  मनोज वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Brijesh PathakLucknow Newsup news
Previous Post

बीएड प्रवेश एग्जाम में नकल कराने वाले साल्वर गिरोह की महिला समेत दो गिरफ्तार

Next Post

खेल रत्न पुरस्कार ध्यानचंद के नाम किये जाने पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post

खेल रत्न पुरस्कार ध्यानचंद के नाम किये जाने पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

यह भी पढ़ें

आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले , प्रतिनिधि सभा में हुआ चुनाव

20/03/2021
corona in brain

Covid-19 Can Enter The Brain: दिमाग में भी घुस सकता है कोरोनावायरस

22/12/2020
Arrested

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version