• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने गोरखपुर के प्रस्तावित सैनिक स्कूल संचालित करने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्रस्तावित सैनिक स्कूल की स्थापना सम्बन्धी कार्यवाही को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए डिजाइन तथा अनावासीय व आवासीय भवनों का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जाए। भवन में सैनिक स्कूल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रस्तावित सैनिक स्कूल, गोरखपुर की डिजाइन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर उन्होंने कुछ संशोधनों के साथ तेजी से कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में हेल्थ सेण्टर, घुड़सवारी, जिमनास्टिक, स्विमिंग पूल, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल, ध्यान केन्द्र आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सैनिक स्कूल का स्वरूप भारतीय परम्परा, संस्कृति, शौर्य एवं पराक्रम को दर्शाता हुआ होना चाहिए। इसके निर्माण आधुनिक तकनीक, डिजाइन और सुविधाओं का समावेश किया जाए। इसकी शैली उत्कृष्ट और जीवन्त हो।

परिवार की संपन्नता से ईर्ष्या के चलते पड़ोसी दंपत्ति ने ले ली बच्चे की जान

इस मौके पर श्री योगी ने कहा कि सैनिक स्कूल के भवन का वास्तु भारतीयता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बने। इसके अन्तर्गत निर्मित किए जाने वाले विभिन्न ब्लॉकों का निर्माण व नामकरण भारत के प्रेरणादायी महापुरुषों, वीरांगनाओं, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के शौर्य और पराक्रम की गौरवगाथा पर आधारित हो। उन्होंने निर्माण की प्रक्रिया समयबद्ध व चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर के जिलाधिकारी से संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, निदेशक सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

हम हर प्राणी में ईश्वर का दर्शन करते हैं : शिवराज

Next Post

बिहार ने तिरंगा के अपमान पर चुप्पी साधने वालों को दिया झटका : सुशील

Writer D

Writer D

Related Posts

Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post
susheel modi

बिहार ने तिरंगा के अपमान पर चुप्पी साधने वालों को दिया झटका : सुशील

यह भी पढ़ें

Ganesh ji

भगवान गणेश की इस तरह की मूर्ति रखने से भाग्य देगा साथ

23/09/2020
pakistan nuclear base

सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा, परमाणु बम बनाने का नया अड्डा बना रहा पाकिस्‍तान

03/12/2020
kajal agrwal with friendskajal agrwal with friends

काजल अग्रवाल ने शादी से पहले दोस्तों संग सेलिब्रेट की पायजामा पार्टी

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version