• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

Writer D by Writer D
24/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिलाधिकारी (डीएम) एवं मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को लगातार विभागीय बैठकों (Meetings) में व्यस्त होने के कारण अन्य प्रशासकीय काम प्रभावित होने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अब विभागीय बैठकें सप्ताह में सिर्फ एक दिन किये जाने की व्यवस्था लागू की है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की ओर जारी आदेश के अनुसार अब डीएम एवं सीडीओ की मौजूदगी वाली विभागीय बैठकें सिर्फ मंगलवार को सायं छह बजे के बाद आहूत की जायेंगी।

गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों द्वारा डीएम एवं सीडीओ के साथ समय-समय पर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि अलग अलग बैठकों के कारण सप्ताह के कई दिन डीएम और सीडीओ को बैठकों में ही व्यस्त रहना पड़ता है।

मुख्यमंत्री धामी से मिले सांसद साक्षी महाराज

इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री द्वारा अपेक्षा की गई है कि डीएम एवं सीडीओ के साथ की जाने वाली बैठकें सप्ताह में एक ही दिन मंगलवार को शाम 6.00 बजे के बाद रखी जाएं तथा सभी विभाग अपने से सम्बन्धित बिन्दुओं पर अधिकारियों से चर्चा कर लें। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई अपरिहार्यता न हो, तो कोई भी अन्य बैठक आयोजित न की जाए। मुख्यमंत्री ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

उत्तराखण्ड 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में होगा शामिलः मुख्यमंत्री

Next Post

निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ के कार्यों जल्द पूरा करें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
CM Yogi

निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ के कार्यों जल्द पूरा करें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Firing

जीजा ने ससुराल में की फायरिंग, साले समेत तीन घायल

04/01/2023
Four children saved the baby thrown in Gomti

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय! चार बच्चों ने ऐसे बचाई नवजात की जान

17/08/2023

चिराग पासवान बोले- मैं माता शबरी का वंशज, राम मंदिर निर्माण पर कही बड़ी बात

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version