• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘चलो जाओ अंदर’…, सीएम योगी ने शेर की जोड़ी को कराया बाड़े में प्रवेश

Writer D by Writer D
15/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

CM Yogi got the lion couple to enter the enclosure

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बब्बर शेर “भरत” और शेरनी “गौरी” को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दोनों दुर्लभ वन्यजीवों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से यहां लाया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर की इस जोड़ी का दीदार कर सकेंगे। इनकी दहाड़ का भी रोमांच ले सकेंगे। इसके पहले दो जून को भी मुख्यमंत्री चिड़ियाघर का भ्रमण करने आए थे।

तब उन्होंने बब्बर शेर पांच साल के भरत और शेरनी सात साल की गौरी को देखने के साथ उनके बारे में जानकारी हासिल की थी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यहां चिड़ियाघर के निदेशक एवं डीएफओ विकास यादव से दोनों शेरों के बारे में जानकारी ली। शेर के बाड़े के पास हरिशंकरी पौध का रोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सीएम ने यहां तैल चित्रों का भी अवलोकन किया।

हरि-गौरी की खिलाया चारा, बिल्लू को आइसक्रीम और शहद

सीएम योगी (CM Yogi) ने चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण भी किया। इस दौरान भ्रमण करते हुए सीएम योगी गैंडों की जोड़ी हरि आैर गौरी के बाड़े के पास पहुंचे और अपने हाथों से दोनों को चारा खिलाया। गैंडों की यह जोड़ी मुख्यमंत्री को काफी प्रिय है आैर इसके पहले 2 जून को वह यहां आकर उन्हें केला खिला चुके हैं।

CM Yogi sent the pair of Babbar lions to crawl inside the enclosure at Gorakhpur Zoo

भ्रमण के सीएम योगी (CM Yogi) हिमालयन भालू बिल्लू के बाड़े पर भी पहुंचे। उसे आवाज देकर बुलाया। गर्मी से परेशान इस भालू को उन्होंने आइसक्रीम, बर्फ का गोला और शहद खिलाया। हरि-गौरी और बिल्लू के बाड़े के पास सीएम ने कुल मिलाकर करीब बारह मिनट का वक्त बिताया। उन्होंने चिड़ियाघर के अन्य वन्यजीवों के बाड़ों का भी अवलोकन किया।

CM Yogi Visited Zoo: CM योगी ने गोरखपुर में किया चिड़ियाघर का निरीक्षण, शेर  की जोड़ी को कराया बाड़े में प्रवेश | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

बाघ का किया नामकरण

चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने लखीमपुर के जंगल से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ का नामकरण किया। बाघ का नाम उन्होंने शक्ति रखा। नामकरण के बाद बाड़े के अंदर यह बाघ काफी देर तक दहाड़ता रहा।

बच्चों से की मुलाकात

चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां आए वनटांगिया बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिकोनिया नम्बर तीन के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्हें चॉकलेट भी गिफ्ट की।

योगी कैबिनेट ने नई ट्रांसफर नीति सहित 41 प्रस्ताव पास लगी मुहर, 30 जून तक होंगे तबादले

इस दौरान उन्होंने अभिभावक जैसे बच्चों को समझाया कि चॉकलेट का रैपर या अन्य कूड़ा इधर उधर न फेंकें, डस्टबिन में ही डालें। गर्मी को देखते हुए खूब पानी पीते रहें। मुख्यमंत्री ने यहां लायन थीम पर फेस पेंटिंग कराए कुछ बच्चों से खूब हंसी ठिठोली की।

Tags: cm yogigorakhpur newsGorakhpur zooup news
Previous Post

बदरीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी

Next Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, तीन फैक्ट्रियां जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
HDFC Bank female employee misbehaved with a customer
उत्तर प्रदेश

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

09/02/2026
Ajay Gaur
उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

09/02/2026
NICU
उत्तर प्रदेश

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

09/02/2026
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

09/02/2026
Next Post
chemical factory

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, तीन फैक्ट्रियां जलकर राख

यह भी पढ़ें

Emiway Bantai

रैपर Emiway Bantai ने रचाई शादी, शेयर की दुल्हन की खूबसूरत तस्वीर

24/01/2025
Nagvasuki Temple

महाकुंभ से पहले राजस्थान के लाल पत्थरों से सजाया जा रहा नागवासुकी मंदिर

28/10/2024
CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह ने किसानों को सशक्त बनाने वाले बजट की सराहना की

02/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version