• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

अब कोई माफिया किसी गरीब को परेशान नहीं कर सकता : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
30/06/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गयी जमीन पर बने आवास की चाॅबी गरीबोें को सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने 767.76 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी इस अवसर पर किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल नन्दी भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बिस्कुट और चाॅकलेट वितरण किया और परिसर में वृक्षारोपण किया।

लूकरगंज के लीडर प्रेस मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गयी जमीन पर गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार 76 गरीब परिवारों को आज आवास मिला है। प्रयागराज की धरती पर यह ऐतिहासिक काम हुआ है। शुक्रवार को सीएम योगी हाथों से आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं के साथ खड़ी थी वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। सरकार ने गरीबों को आवास देकर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया है और यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडीए को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिए। प्रदेश के सभी जिलों में जमीन माफिया से खाली कराकर प्रयागराज की तरह गरीबों के आवास बनवाए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों के लिए आवास बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अब कोई माफिया किसी गरीब को परेशान नहीं कर सकता। 2017 से पहले माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे। हमारी सरकार में लगातार माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। आज गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिला है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा। रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiPrayagraj Newsup news
Previous Post

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 64000 के पार बंद हुआ

Next Post

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Next Post
CM Yogi

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

यह भी पढ़ें

crook arrested

25 हजार रुपये इनामी वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

20/12/2020
rajkiya bal grah

बालगृह से पांच संवासिनियां हुई फरार, DM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

04/07/2021
Congress

‘न सैलरी का पैसा, न बिल का भुगतान’, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की फ्रीज हुए अकाउंट

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version