• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मत करें चिंता, हल होंगी सबकी समस्याएं, जनता दरबार में बोले सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी सन्तुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। बड़े इत्मीनान से एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया और लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आई एक महिला से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि उक्त महिला समेत सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

cm yogi

पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि फरियादी को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे।

‘नीतीश जी, डेंगू हो जाए तो ‘बाबा’ के अस्पताल में इलाज कराएं’, गोरखपुर में भर्ती बिहार के मरीज ने दी नसीहत

इस दौरान महिला फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने प्यार-दुलार कर आशीर्वाद दिया। बच्चों को चॉकलेट देने के साथ ही उनकी माताओं को समझाया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। सरकार ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta adrshanjanta darbarjanta darbar in gorakhpur
Previous Post

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास पकड़े गए 3 संदिग्ध, पूछताछ में जुटी जांच एजेंसी

Next Post

BPSC 67th Pre रिजल्ट आज होगा जारी, bpsc.bih.nic.in पर ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
BPSC

BPSC 67th Pre रिजल्ट आज होगा जारी, bpsc.bih.nic.in पर ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

CM धामी ने किया देहरादून-पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ

26/03/2026
Dhanteras

धनतेरस पर की जाती है भगवान धनवंतरी की पूजा, जानिए इसकी महिमा

17/10/2022
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट UP B.Ed entrance exam result

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version