• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप

Desk by Desk
05/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा, सीतापुर
0
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट UP B.Ed entrance exam result

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  लखनऊ यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 रिजल्ट शनिवार शाम 5 बजे जारी कर दिया। अभी विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में सीतापुर के पंकज कुमार ने बाजी मारी है। वह 299.333 अंकों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हैं। तो वहीं सीतामढ़ी बिहार के अजय कुमार 295 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

सुशांत केस में NCB ने अब एक और आरोपी दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार

रिजल्ट की घोषणा परीक्षा के चेयरमैन कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने की। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ दिनों पहले जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नौकरी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू की जाएगी।

5 अभ्यर्थियों का परीक्षा फल निरस्त, अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाये गये

परीक्षा के लिए कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इस प्रवेश-परीक्षा परीक्षा में 3,57,701 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाये गये, जिनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है। कुल 356946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम बेवसाइट पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

टॉप टेन सूची

रैंक            नाम                         अंक               जिला
1            पंकज कुमार                299.333        सीतापुर
2.           अजय कुमार                 295              सीतामढी
3.            अमर सिंह                 294.666         आजमगढ़
4.            मनीषा मिश्रा              293.333          झांसी
5.            सुयश दीक्षित              291.334          हरदोई
6.             प्रशांत यादव               290.667          गाजीपुर
7.           ओम भुवन राय             290.667           लखनऊ
8.          मोहम्मद अजमान खान    288                  मेरठ
9.          नेहा अग्रवाल                   288               फिरोजाबाद
10.          राम अवतार                 287.666            आगरा

कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन आफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित अन्य सम्पूर्ण विवरण उसी वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रदर्शित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जायेगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी को नतीजे घोषित होने के बाद अपने पंसद का कॉलेज चुनने का मौका दिया जाता है। अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराना होगा। 5,750 रुपये शुल्क जमा करना होता है। इस शुल्क में 750 रुपये काउंसलिंग फीस होती है। बाकी के पांच हजार कॉलेज को भेज दिया जाएगा। इस बार ईडब्ल्यूएस की 10% सीटों पर भी प्रवेश लिए जाएंगे। इनकी रैंकिंग अलग से जारी की जाएगी।

कोरोना को लेकर विभिन्न आशंकाओं के बीच 9 अगस्त को प्रदेश भर में करीब 83 फीसदी अभ्यर्थियों ने बी.एड प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रदेश के 73 जिलों के कुल 1089 केन्द्रों पर लगभग 3,57,064 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कोरोना के कारण बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षकों की सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन कराया गया था। कुछ अभ्यर्थी ऐसे पाये गये, जिनका तापमान अधिक था। उन्हें आइसोलेटेड कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई थी।

 

Tags: B.Ed Entrance Exam 2020B.Ed exam 2020b.ed exam datebed admit cardbed entrance exambed entrance exam 2020bed exam datebed exam news 2020hindi newsIncreased Transition of Coronalkouniv.ac.inlucknow universityLucknow University B.Ed.news in hindiOpposing B.Ed Entrance ExaminationPankaj Kumar of UP B.Ed entrance exam resultSitapur toppedTraffic Exemption for B.Ed ExaminationUP B.Ed 2020UP B.Ed Entrance Examup b.ed entrance exam date 2020 latest newsUP B.Ed entrance exam resultUP B.Ed Exam 2020UP B.Ed.UP B.Ed. 2020 Admit CardUP B.Ed. UP B.Ed Entrance ExamUP Bedup bed 2020up bed 2020 latest newsup bed admit card 2020up bed answer keyup bed counsellingup bed entrance exam 2020up bed examup bed Exam Dateup bed exam newsUP BEd JEE Resultup bed latest newsup bed newsup bed question paperup bed resultup bed result 2020up bed result dateUPBEBupbedupbed 2020 latest newsupbed admit cardUttar Pradesh B.Ed.Uttar Pradesh BEd Resultuttar pradesh bed result 2020www.lkouniv.ac.inउत्तर प्रदेश बीएडउप बीएडउप बीएड रिजल्टकोरोना के बढ़ते संक्रमणकोरोनाकालबीए एंट्रेंस एग्जामबीएडबीएड एग्जामबीएड परीक्षा के लिए आवागमन की छूटबीएड प्रवेश परीक्षाबीएड प्रवेश परीक्षा 2020बीएड प्रवेश परीक्षा का विरोधयूपी बीएडयूपी बीएड 2020 एडमिट कार्डयूपी बीएड 9 अगस्तयूपी बीएड परीक्षायूपी बीएड परीक्षा 2020यूपी बीएड प्रवेश परीक्षायूपी बीएड रिजल्ट 2020यूपी बीएड लेटेस्ट न्यूजयूपीबीईबीयूपीबीएड जेईईलखनऊ विश्वविद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय बीएडसीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप
Previous Post

औरैया : नहर में नहाने गई दो किशोरी डूबी, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

Next Post

भारतीय सेना की दरियादिली, रास्ता भटके चीनी नागरिकों की बचाई जान

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
भारतीय सेना की दरियादिली

भारतीय सेना की दरियादिली, रास्ता भटके चीनी नागरिकों की बचाई जान

यह भी पढ़ें

Home Guards

यूपी में होम गार्ड के 44000 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां, ऐसे होगा चयन

29/08/2025
Punjab Kings

रबादा-शिखर के दम पर पंजाब ने रोका गुजरात का विजयी रथ, 8 विकेट से दी शिकस्त

03/05/2022
arrested

सात मोटरसाइकिल व एक कार के साथ चार वाहन चोर गिरफ्तार

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version