• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदवा कॉलेज में अवैध तरीके से रुका फिलीपींस नागरिक, प्रिंसिपल सहित कई पर FIR

Writer D by Writer D
14/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ, शिक्षा
0
Nadwa College

Nadwa College

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम नदवतुल उलमा (नदवा कॉलेज) (Nadwa College) में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए फिलीपींस नागरिक मोहम्मद आरून सारिप के चोरी-छिपे ठहरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से मिले इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह विदेशी तीन दिन तक कॉलेज के हॉस्टल में बिना किसी कानूनी औपचारिकता के रूका था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मोहम्मद आरून सारिप 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक नदवा (Nadwa College) के महादुल अली हॉस्टल के कमरा नंबर 307 में ठहरा था। वह संस्थान के एक छात्र मोहम्मद यासीर के पास रुका और इस दौरान लखनऊ के विभिन्न स्थानों का दौरा भी किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके ठहरने की जानकारी न तो स्थानीय हसनगंज थाने को दी गई और न ही विदेशियों के पंजीकरण के लिए अनिवार्य ‘फॉर्म-सी’ भरा गया। कॉलेज ((Nadwa College) ) के मुख्य गेट पर रखे रजिस्टर में भी उसकी कोई एंट्री दर्ज नहीं थी।

इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि नदवा (Nadwa College) में बड़ी संख्या में विदेशी छात्र पढ़ते हैं, ऐसे में किसी भी विदेशी के आगमन, ठहराव और गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देना अनिवार्य है। पुलिस का मानना है कि यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया काम लगता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद आरून सारिप टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।

जांच में पता चला कि वह दिल्ली में तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल हुआ था। जब उसे पता चला कि लखनऊ पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है, तो वह दिल्ली से फरार हो गया। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। पुलिस उसके संपर्कों की छानबीन कर रही है।

प्रिंसिपल-सब रजिस्ट्रार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

उसके मोबाइल नंबर से की गई कॉल्स और संपर्कों की डिटेल्स निकाली जा रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन लोगों से मिला। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। सात दिन की गहन जांच के बाद पुलिस ने नदवा कॉलेज के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल अजीज नदवी, सब रजिस्ट्रार डॉ. हारून रसीद, महादुल अली छात्रावास के वार्डन मोहम्मद कैसर नदवी, मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इनके खिलाफ बीएनएस की गंभीर संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए एसीपी महानगर अंकित सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई दारोगा सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर की गई है। आगे की जांच जारी है। इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि फिलीपींस का यह नागरिक कॉलेज के एक छात्र से मिलने आया था। जिस छात्र के पास वह रुका, उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रबंधन ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और वे सहयोग कर रहे हैं।

Tags: Nadwa College
Previous Post

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, इन पर रहेगी सख्त पाबंदियां

Next Post

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रामलीला मैदान में महारैली

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Congress

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रामलीला मैदान में महारैली

यह भी पढ़ें

Shukra Pradosh

इस दिन पड़ेगा दूसरा प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

09/05/2022
Ubtan

गर्मियों में है ग्लोइंग त्वचा की चाहत, तो लगाएं ये उबटन

07/05/2024
Sri Lankan High Commissioner met CM Yogi

रामायणकालीन स्थलों को विकसित करेगा श्रीलंका

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version