• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं के भविष्य पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं: योगी

Writer D by Writer D
09/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
CM Yogi in Banda

CM Yogi in Banda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। बुंदेलखंड से आज बंजर और बीहड़ की समस्या समाप्त हुई है। अब तो ये धरती का स्वर्ग बनेगा। अगले चार माह में बांदा के हर घर को नल से शुद्ध जल देने का काम पूरा होने जा रहा है। जिस बांदा की पहचान कभी कूड़े के ढेर के रूप में होती थी, आज आप सब देख रहे होंगे कि यहां चौड़ी सड़कें और चमचमाती स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। सुंदर पार्क इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं। ये बातें मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कही।

लौटी है कलिंजर की पुरानी आभा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने महर्षि वामदेव की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज महाराणा प्रताप की जयंती भी है। वर्षों से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का कार्य रुका हुआ था, जो कि पिछली बार मुझे करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। आज एक बार फिर उनकी जयंती यहां माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान नीलकंठ महादेव के आशीर्वाद से आज कलिंजर की पुरानी आभा को पुनर्स्थापित किया गया है। जिस भूमि को साक्षात वामदेव जैसे ऋषिओं का आशीर्वाद मिला हो, वो पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र आज विकास की नई इबारत लिख रहा है।

CM Yogi

चार महीने में बुंदेलखंड के हर घर में नल की योजना को पूरा करेंगे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 2017 के पहले यहां क्या स्थिति थी। रोजगार, कृषि, कमाई और युवाओं के लिए अवसर सब खतरे में थी। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण आज एक तरफ बुंदेलखंड विकास की नई इबारत गढ़ रहा है साथ ही इस पूरे क्षेत्र को माफियाराज से मुक्त कराया गया है। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन चुका है।

सपा के समय कानपुर में बनते थे कट्टे, आज बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी

कोई कल्पना कर सकता था, कि इतनी सुगम व्यवस्था यहां बन जाएगी। पहले माताएं, बहने पानी के लिए परेशान रहती थीं। मटकी और गगरी लेकर उन्हें कई किलोमीटर तक जाना होता था। टैंकर से पानी लाया जाता था और वो पानी भी स्वच्छ नहीं होता था। आज हर घर नल योजना का कार्य यहां बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है और अगले चार महीने में बुंदेलखंड के हर घर में नल की योजना को पूरा कर लिया जाएगा।

युवाओं के भविष्य पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कभी यहां का किसान, व्यापारी, माताएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थीं। मगर आज स्थिति बदल चुकी है। अब यहां शोहदों का आतंक नहीं है। अब कोई किसी व्यापारी से रंगदारी नहीं मांग सकता है। बुंदेलखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब तो बुंदेलखंड को भारत के स्वर्ग के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। यहां बंजर और बीहड़ की समस्या समाप्त हुई है, ये धरती का स्वर्ग बनने जा रहा है। यहां के संसाधनों और युवाओं के भविष्य पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। यहां के वर्तमान और भविष्य को उज्जवल करने के लिए मैं आपसे अपील करने यहां आया हूं।

ये चुनाव केवल चुनाव नहीं है, ये लोकतंत्र की ताकत है। इस ताकत को उन्हीं हाथों में देना चाहिए जो इसका सद्उपयोग कर सके। इस ताकत का इस्तेमाल आपका शोषण करने, भ्रष्टाचार और लूट के लिए नहीं देना है। बांदा के साथ साथ हमीरपुर और महोबा के लिए भी मैं यहीं से अपील कर रहा हूं। इस पूरे इलाके में विकास को रफ्तार देने के लिए फुल मेजॉर्टी का बोर्ड बनाके दीजिए।

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। दुनिया आज भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकट मोचन के रूप में देखती है। देश में बड़े पैमाने इन्फ्रास्ट्रचर का निर्माण हो रहा है। बड़े बड़े संस्थान बन रहे हैं और समय से बन रहे हैं। कोरोना काल में बीते तीन साल से 80 करोड़ लोगों फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, सांसद, विधायकगण, बीजेपी के पदाधिकारीगण और 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों के प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

Tags: banda newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

सपा के समय कानपुर में बनते थे कट्टे, आज बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी

Next Post

भारत में इतने MiG-21 क्रैश क्यों?

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapil Sibal
राजनीति

ईरानी दूतावास पहुंचे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, खामेनेई की हत्या पर व्यक्त की संवेदना

06/03/2026
pm modi
Main Slider

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तर प्रदेश

गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

06/03/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

06/03/2026
Next Post
MiG-21

भारत में इतने MiG-21 क्रैश क्यों?

यह भी पढ़ें

sonia gandhi

बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ किया सौतेला व्यवहार : सोनिया गांधी

21/02/2022
CM Yogi

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

12/02/2026
cm yogi meeting

समाज के दुश्मन हैं ड्रग माफिया, पूरे नेटवर्क का हो खात्मा: योगी

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version