• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ किया सौतेला व्यवहार : सोनिया गांधी

Writer D by Writer D
21/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रायबरेली
0
sonia gandhi

sonia gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) पर उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Rai Bareli) के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सोनिया ने अपने क्षेत्र के लोगों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। सोनिया गांधी ने रायबरेली के पार्टी द्वारा घोषित सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने वादा किया कि हम आपके जीवन को बेहतर बनाने वाली राजनीति के प्रति समर्पित हैं। हम आपको ऐसा विधायक देना चाहते हैं, जो दिन रात आपके लिए काम करे और आपको मजबूत बनाने वाली योजनाएं बनाए।

पीएम पूरे देश के हैं, जिम्मेदार पर करें कार्रवाई : सोनिया गांधी

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव हैं क्योंकि आपने पांच साल ऐसी सरकार देखी, जिसने आपके बीच अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ काम नहीं किया। किसान इतनी मेहनत से देश के लिए अन्न उगाते हैं। इन पांच सालों में आपको ना तो फसलों का दाम मिला, ना खाद मिली और ना ही सिंचाई की सुविधा है।

हेलीकाप्टर दुर्घटना में सैनिकों की मौत से दुखी सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्म दिन

आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर देते हैं। ठीक यही हाल नौजवानों का है। नौजवान अपने आने वाले कल के लिए मेहनत से पढ़ाई करते हैं, नौकरी की तैयारी करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने घर बिठा दिया।

मोदी-योगी सरकार ने विकास की योजनाओं पर लगाई रोक

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आपका बोझ हल्का करने की बजाय आपकी मेहनत से बनाई गई सरकारी कंपनियों को कौड़ी के दाम अपने चहेतों को बेच दिया। लिहाजा बेरोजगारी काफी बढ़ गई। कांग्रेस की राजनीति सेवा की और आपको अधिकार देने की है। हमने मनरेगा जैसा कानून बनाकर आपको रोजगार का अधिकार दिया, जिससे आप अपना जीवन बेहतर बना सकें। लेकिन अफ़सोस की बात है कि ऐसे संकट के समय मनरेगा का बजट बढ़ाने के बजाय कम कर दिया गया।

कांग्रेस ने लॉकडाउन में सेवा की राजनीति की

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान भी सेवा की राजनीति की। आप घरों से दूर फंसे थे, आपको घर पहुंचाया, जितनी भी आपकी मदद हो सकती थी, कांग्रेस ने की। सेवा और अधिकारों की राजनीति के रास्ते पर चलते हुए ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एक नई राजनीति का विजन लेकर आई है। इसमें युवाओं को रोजगार, महिलाओं को अधिकार, किसान भाइयों को सुविधाएं देने का और आमजनों को महंगाई से निजात दिलाने की योजना है। हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। मुझे ख़ुशी है कि प्रियंका ने इस बार 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

आतंकी का अब्बाजान सपा का प्रचारक और अखिलेश हैं मौन : सीएम योगी

Next Post

कांग्रेस व सपा दलित विरोधी है, रोजगार के लिए बसपा सरकार जरूरी : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
mayawati

कांग्रेस व सपा दलित विरोधी है, रोजगार के लिए बसपा सरकार जरूरी : मायावती

यह भी पढ़ें

सोने की ईंट

सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी की बढ़ी चमक, जानिए भाव

18/01/2021
CM Yogi

किडनी, लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण कार्य को गति दे रही योगी सरकार

03/09/2023
CM Yogi in Merrut

आपके एक वोट से सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास की क्रांति होगी: सीएम योगी: सीएम योगी

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version