• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Writer D by Writer D
20/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडी) के प्रभावी अनुश्रवण के लिए बुधवार को समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने एसडी के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी संबंधित विभागों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए..

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य मुख्यतः अंग्रे के पांच पी’ (पीपुल, प्रॉस्पेरिटी, पीस, पार्टनरशिप और प्लेनेट) के सिद्धांत पर आधारित है। सतत विकास लक्ष्यों में सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्रों के अन्तर्गत निर्धारित किए गए लक्ष्यों को वर्ष 2030 तक प्राप्त किए जाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सतत विकास लक्ष्यों के अन्तर्गत चिह्नांकित सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में प्रदेश की प्रगति पर संतोष प्रकट किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश द्वारा सतत् विकास के लक्ष्य गरीबी उन्मूलन में अत्यंत सराहनीय प्रगति करते हुए सर्वाधिक 3.43 करोड़ व्यक्ति बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सर्वाधिक लाभार्थियों को आच्छादित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक हर घर में नल पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से जुड़े हुए श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2018 से ओडीओपी योजना संचालित की जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने निर्देश दिए कि प्रदेश की वास्तविक प्रगति के आंकड़ों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और नीति आयोग, भारत सरकार को परिलक्षित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सतत विकास लक्ष्यों के एजेंडा-2030 की प्राप्ति हेतु संबंधित विभागों द्वारा नियमित अनुश्रवण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्रों में सुधार करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में और अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। भूगर्भ जल दोहन को कम करते हुए भूगर्भ जल में वृद्धि हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा मिशन मोड में कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। उच्च शिक्षा में नामांकन में वृद्धि हेतु और अत्यधिक प्रयास सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। महिलाओं की सभी वर्गों व क्षेत्रों में भागीदारी बढाने हेतु और अत्यधिक प्रयास सुनिश्चित किया जाए।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

Moto GP के जरिए दुनिया के 200 देशों में ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करेगी योगी सरकार

Next Post

नोडल अधिकारी मीटर रीडर के साथ क्षेत्र में करेंगे भ्रमण: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025 : ODOP प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

20/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
Next Post
AK Sharma

नोडल अधिकारी मीटर रीडर के साथ क्षेत्र में करेंगे भ्रमण: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

kanya pujan

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कब और कैसे करें कन्या पूजन

29/03/2023
Fake liquor

नकली शराब का कारोबारी गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का माल बरामद

10/09/2022
Arrested

Nikay Chunav: प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

04/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version