• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल, उद्योग, ढांचागत विकास और सामाजिक सरोकार को नई ऊंचाई देंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi inagurate the integrated steel plant

cm yogi inagurate the integrated steel plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी मौजूदगी में एक भारी उद्योग का उद्घाटन होगा तो फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी की सौगात भी मिलेगी। फोरलेन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ उपस्थित रहेंगे।

रविवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में सांसद खेल स्पर्धा का समापन समारोह कौड़ीराम के जीडी इंटर कॉलेज डिघवा में आयोजित है। इसमें खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी दिन मुख्यमंत्री (CM Yogi) गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन कर जनपद के औद्योगिक विकास की तस्वीर में नया रंग भरेंगे। अंकुर उद्योग लिमिटेड के निदेशक निखिल जालान के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगले दिन सोमवार को सीएम योगी (CM Yogi) बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां उनके हाथों पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। सोमवार को ही वह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ करीब 5700 करोड़ रुपये की लागत वाली चार की संख्या में फोरलेन सड़कों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ साल में लगाई दुनिया में छलांग: सीएम योगी

एनएचएआई की तरफ से आयोजित शिलान्यास समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। यहां सीएम और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के हाथों जंगल कौड़िया-सोनौली, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर (गोरखपुर रिंग रोड बाईपास), रामजानकी मार्ग, महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी फोरलेन सड़क की आधारशिला रखेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ साल में लगाई दुनिया में छलांग: सीएम योगी

Next Post

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला है यूपी का परसेप्शन: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में बॉटम-3 से टॉप-3 राज्यों में पहुंचा उत्तर प्रदेशः सीएम योगी

20/02/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, फ्रंट रनर स्टेटः सीएम योगी

20/02/2026
CM Yogi
Main Slider

शर्मनाक… CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ प्रदर्शन की कड़ी निंदा

20/02/2026
Rahul Gandhi stops at Ramchet Mochi's shop
उत्तर प्रदेश

रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटे को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

20/02/2026
Yogi Adityanath-Dr. David Frawley
उत्तर प्रदेश

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

20/02/2026
Next Post
cm yogi

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला है यूपी का परसेप्शन: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

मनीष पांडे

IPL 2020 : मनीष का अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 142 रन पर रोका

26/09/2020
मां-बेटी आत्मदाह केस

मां-बेटी आत्मदाह केस : कांग्रेस नेता समेत 4 पर केस दर्ज, MIM नेता कदीर खान गिरफ्तार

18/07/2020
indian mujahideeen im terrorist

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version