• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, अफसरों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, ख़ास खबर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद कुशीनगर में 20 अक्टूबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आगामी 20 अक्टूबर को जनपद कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम सम्बन्धी सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के सभी प्रयास सुनिश्चित किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और लोकार्पण समारोह की व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक, पुलिस तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट सहित जनसभा स्थल तथा जनपद कुशीनगर में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय बनाकर समारोह को सफल बनाने के लिए तेजी से कार्य करें। उन्होंने लोकार्पण समारोह की तैयारियों की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि इस लोकार्पण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति सहित प्रतिनिधिमण्डल व कई देशों के राजनयिकों का आगमन प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के पश्चात भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मन्दिर में पहुंचे। उन्होंने तथागत बुद्ध की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। चीवर चढ़ाकर परिक्रमा की। यहां पर भी उन्होंने कार्यक्रम और अतिथियों के स्वागत को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा स्थल पर बनाए जा रहे मंच तथा दर्शक दीर्घा का जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: kushinagar newskushnagar international airportup news
Previous Post

शाइन सिटी ग्रुप आफ कम्पनी के सात कर्मचारियों पर इनाम घोषित

Next Post

टपरी शराब फैक्ट्री टैक्स चोरी मामले का वांछित को एसटीएफ़ ने नोएडा से दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated the holy stick yatra
Main Slider

पवित्र छड़ी यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है- मुख्यमंत्री

27/09/2025
CM Yogi
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी

27/09/2025
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

इस दिन राम मंदिर में होगा भव्य ध्वजारोहण, पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

27/09/2025
Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
Next Post

टपरी शराब फैक्ट्री टैक्स चोरी मामले का वांछित को एसटीएफ़ ने नोएडा से दबोचा

यह भी पढ़ें

ashutosh tandon

आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग की विकास कार्यों की समीक्षा

15/09/2021
sehnaaz siddhartha

सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्ट पर शहनाज गिल ने कुछ यूं किया रिएक्ट,

04/12/2020

आशुतोष टंडन ने मंडलीय हॉस्पिटल ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version