• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पड़ोसी राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना महामारी के बार-बार बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए निरन्तर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण में वृद्धि की खबरें आ रही हैं। इसके दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और कोरोना टीकाकरण की गति में और तेजी लाई जाए।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 17 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 293 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 90 हजार 929 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 92 लाख 44 हजार 939 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

राज्य में गत दिवस तक 30 करोड़ 46 लाख 61 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 57 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 85.28 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 27 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ 31 लाख 38 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज और 81 लाख 25 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल दो करोड़ 12 लाख 63 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 25 लाख 07 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी है।

Tags: cm yogicorona newsLucknow NewsYogi News
Previous Post

जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला : सीएम धामी

Next Post

पीएम मोदी ने बाइडेन से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के रुख को किया स्पष्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Next Post

पीएम मोदी ने बाइडेन से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के रुख को किया स्पष्ट

यह भी पढ़ें

Yogi

कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए : योगी

12/08/2021
arrested

नाबालिग की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस बरामद

02/04/2021
chintan shivir

नौकरशाही में नई ऊर्जा का संचार कर गया 3 दिनी चिंतन शिविर

25/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version