• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Draupadi Murmu, yogi

cm yogi, Draupadi Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नामांकन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शामिल होंगे। 24 जून को झारखंड की राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन करेंगी। ऐसी तैयारी की जा रही है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की गोलबंदी यूपी में कारगर साबित न होने पाए।

देश भर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए के मतदाता जनप्रतिनिधि होते है। कुल मत 10 लाख 86 हजार 431 हैं। जिसका 14.86% हिस्सा यूपी के पास है। इसी वजह से बसपा, सपा और कांग्रेस के विरोध के बाद भी द्रोपदी मुर्मू को 1 लाख 19 हजार 84 वोट वैल्यू मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो NDA उम्मीदवार की जीत में मदद मिलेगी।

यूपी में वोट का गणित समझिए

यूपी के 80 लोकसभा सदस्य, 31 राज्यसभा सदस्य और 403 विधायक हैं। इस तरह लोकसभा सदस्यों के मतों का कुल वैल्यू 56,000 होता है। लोकसभा सदस्यों में सर्वाधिक 62 सांसद भाजपा के हैं। राज्यसभा की 31 सीटों का कुल वैल्यू 21,700 होता है। जिसमें 25 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे है। यूपी के 403 विधायकों के वोट का वैल्यू 83,824 होता है। इसमें से भाजपा गठबंधन के 273 वोट का वैल्यू 56,784 होता है। इस आधार पर मतों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू को यूपी से 1 लाख 19 हजार 84 मत मूल्य की बढ़त मिल सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

मुर्मू (Draupadi Murmu) को जीत के लिए 5.39 लाख वोट चाहिए

वोट पड़ने के पहले ही चुनावी गणित के लिहाज से यशवंत सिन्हा रेस से बाहर होते दिख रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाठक के अनुसार, “राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। उनके मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का वैल्यू बराबर है, जो कि 700 है।” वहीं विधायकों के वोट का वैल्यू आबादी की गणना के अनुसार तय होता है। इस गणित के आधार पर राजग के पास अभी कुल 5,26,420 मत हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए मुर्मू को 5,39,420 मतों की जरूरत है।

जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन भी मुर्मू को मिल सकता है

चुनावी समीकरणों को देखें तो ओडिशा से आने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को जनता दल का समर्थन मिल रहा है। जनता दल के 31,000 मत हैं। इसके अलावा अगर वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43,000 मत उनके साथ होंगे। आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल लग रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा दबाव में आई तो मुर्मू को करीब 20 हजार वोट और मिल सकते हैं।

Tags: cm yogiDraupadi MurmuLucknow NewsNational newspolitical newspresidential electionpresidential election 2022
Previous Post

भाजपा के प्रति जनता में हर ओर विरोध की लहर चल रही : अखिलेश यादव

Next Post

दिल्ली के नामी अस्पताल से गर्भवती महिला गायब, मची अफरातफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post

दिल्ली के नामी अस्पताल से गर्भवती महिला गायब, मची अफरातफरी

यह भी पढ़ें

panchayat election in bikru

IPS की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुआ ‘बिकरु’ का चुनाव, ADG ने बढ़ाया वोटर्स का मनोबल

15/04/2021
Sawan

सावन के व्रत का ऐसे करें पारण, जानें उपवास में क्या खाएं-क्या नहीं?

17/07/2025
Annaprashan

कैसे किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार, जानें इसका महत्व

27/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version