• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम संवाद से साध रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार का लक्ष्य

Writer D by Writer D
07/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। आरक्षण जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की निकायों में भी भाजपा की सरकार बनाने की मंशा है। इस दिशा में वह कदम बढ़ा दिए हैं। इस समय मुख्यमंत्री योगी प्रदेश भर में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नगरीय निकायों को सरकार का तीसरा इंजन मानते हैं। उनके मुताबिक अगर तीसरा इंजन भी अपना हो तो विकास की गति और तेज हो जाएगी। तेज विकास गति उत्तर प्रदेश की जरूरत है। चूंकि शहर ही मौजूदा समय में विकास की धुरी हैं। लिहाजा इनका विकास जरूरी है। इसीलिए आज कल वह प्रबुद्ध सम्मेलनों में लगातार ट्रिपल इंजन सरकार की बात कर रहे हैं।

इस बार इरादा क्लीनस्वीप का है। लिहाजा सरकार और संगठन ने पूरी ताकत इन चुनावों में झोंक दी है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इसके लिए संवाद को अपना मुख्य हथियार बनाया है। प्रबुद्धजन सम्मेलन इसी की एक कड़ी है। इस क्रम में अब तक मुख्यमंत्री सहारनपुर, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुके हैं। आज सहारनपुर में कर रहे हैं। वह जहां भी जा रहे हैं, लोगों से संवाद के साथ विकास की भी सौगात दे रहे हैं।

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

इन चुनावों में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ही प्रमुख मुद्दा होते हैं। यही वजह है कि नगरीय सुविधाओं में इजाफा करने के लिए सरकार भरपूर धन भी उपलब्ध करा रही है। 33 हजार 700 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में नई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान है। इसमें से अधिकांश रकम सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने में खर्च होगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम करीब 200 नगर पालिका परिषद और 500 नगर पंचायतें हैं। सरकार का इरादा इस बार क्लीन स्वीप का है। खासकर 17 नगर निगमों पर। नगरीय निकाय के पिछले (2017) चुनावों में अलीगढ़ एवं मेरठ को छोड़ बाकी सभी नगर निगम के चुनाव भाजपा के पक्ष में आये थे।

Tags: civic electionscm yogiLucknow News
Previous Post

CLAT के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

पहली बार में ही चुनिए भाजपा वाली ‘शहर की सरकार’, ट्रिपल इंजन की रफ्तार से कराएंगे विकास: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Yogi

पहली बार में ही चुनिए भाजपा वाली 'शहर की सरकार', ट्रिपल इंजन की रफ्तार से कराएंगे विकास: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

‘जेल में दिया जा रहा जहर’, मुख्तार अंसारी ने लगाई कोर्ट में लगाई गुहार

22/03/2024
असुद्दीन ओवैसी Asuddin Owaisi

जेलों में बंद मुसलमानों की संख्या अन्याय का एक और सबूत-ओवैसी

31/08/2020
trivendra rawat

इस्तीफा देने के बाद ‘जमीन’ पर बैठे त्रिवेन्द्र रावत, समर्थकों संग किया मंथन

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version