• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
28/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक सचिंद्रनाथ सान्याल की गोरखपुर से जुड़ी यादों को जीवंत रखने तथा वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज बनाने के लिए मंगलवार शाम सान्याल स्मारक का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोरखपुर स्थित दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम में आयोजित समारोह में आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आजादी के आंदोलन के क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सहेजने और उन्हें सम्मान देने में जुटी हुई है।

उन्होने अमर सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल के व्यक्तित्व की चर्चा करने के साथ उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि सान्याल जी को अंग्रेजी हुकूमत ने दो बार काला पानी की सजा दी। उन्होंने गोरखपुर में अपने भौतिक शरीर का त्याग किया था। स्वाधीनता संग्राम में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमर सेनानियों को सम्मान देने के लिए कई कार्य किए गए और लगातार किए भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में स्वाधीनता आंदोलन के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर जिला कारागार में स्मारक बनाया गया है। बलिदानी अशफाकउल्ला खां की स्मृति में गोरखपुर चिड़ियाघर का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। इसी क्रम में सचिंद्रनाथ सान्याल का स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित होगा।
मुख्यमंत्री ने स्मारक के लिए चयनित स्थल का अवलोकन भी किया और जरूरी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि सचिंद्रनाथ योगी सरकार की तरफ से सान्याल के घर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 3 करोड़ 6 लाख 47 हजार रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत कर 1 करोड़ 53 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। स्मारक में सान्याल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। स्मारक में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं होंगी।

भारत सेवाश्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने वासंतिक नवरात्र पर स्थापित मां भगवती की प्रतिमा स्थापित का दर्शन किया और विधि विधान से पूजन कर उनकी आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद को नमन करते हुए धर्म, संस्कृति व मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की।

सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफार्म: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने उन्हें सिद्ध पुरूष, महान गुरु व क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि स्वामी प्रणवानंद ने नाथपंथ के सिद्ध योगी गंभीरनाथ जी को आजीवन गुरु के समान सम्मान दिया। आज दोनों सिद्ध योगी भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन सूक्ष्म रूप से उनकी उपस्थिति महसूस होती है।

उन्होने भारत सेवाश्रम के समीप नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन 11 करोड़ खर्च कर खरीदे गए हैं।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफार्म: सीएम योगी

Next Post

नकली दवाइयां बनाने वाली फार्मा कंपनियों पर कसी नकेल, 18 के लाइसेंस रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
medicine

नकली दवाइयां बनाने वाली फार्मा कंपनियों पर कसी नकेल, 18 के लाइसेंस रद्द

यह भी पढ़ें

Arrested

 गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

12/04/2023
जीसी मुर्मू ने ली शपथ

राष्ट्रपति भवन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जीसी मुर्मू ने ली शपथ, बने नए CAG

08/08/2020
पत्रकार रतन सिंह

बलिया : पत्रकार रतन सिंह के 6 हत्यारोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक निलंबित

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version