• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बलरामपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गयी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में वोट की अपील की।

इंडी गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं।

वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे। जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

सपा सरकार में पिछड़े जनपदों में शामिल बलरामपुर आज देश के अग्रणी जनपदों में शुमार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है।

बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा सपा देती है माफियाओं को संरक्षण

वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार में देश के सबसे पिछड़े जनपदों में बलरामपुर का नाम आता था, लेकिन आज देश के अग्रणी जनपदों में बलरामपुर का नाम लिया जाता है, जो भारतीय जनता पार्टी के विकास की गाथा को बया कर रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस दौरान उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। वहीं हम कहते थे कि हमारा गरीब, दलित, थारू, कुर्मी और यादव कहां जाएगा, लेकिन इनको इससे कोई लेना देना नहीं था। इन्हे तो सिर्फ मुसलमान की चिंता थी। इस पर जनता ने इन्हे सत्ता से बेदखल कर दिया। एक बार फिर इन्हे जवाब देने का मौका आ गया है। ऐसे में जिन्होंने आपको विकास के लिए तरसाया था, उन्हे एक-एक वोट के लिये तरसाना है। साथ ही इन सब की जमानत जब्त करानी है।

इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगल प्रसाद थारु, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, शक्ति सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, पूर्व सांसद द्​दन मिश्रा, नवीन विक्रम आदि उपस्थित थे।

Tags: Balrampur newscm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार विकास का द्योतक : एके शर्मा

Next Post

अपने वादों की खरी और जनता की अवश्यकताओं के प्रति सजग रहने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
AK Sharma

अपने वादों की खरी और जनता की अवश्यकताओं के प्रति सजग रहने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन योजना में योगी सरकार की बड़ी छलांग

04/01/2023
Integrated township

GBC 4.0: चंदौली में इंटीग्रेटेड टाउनशिप तो झांसी में बनेंगे रेलवे कोच

14/02/2024
Former IPL chairman Lalit Modi fiercely slams BCCI and players

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई और खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version