• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल जीवन मिशन योजना में योगी सरकार की बड़ी छलांग

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर
0
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत सरकार के सर्वेक्षण में यूपी ने बड़ी छलांग लगाई है। यूपी के दो जिले गाजियाबाद और महोबा पहली बार जल जीवन (Jal Jeevan) सर्वेक्षण की तीन सितारा श्रेणी में शामिल हुए हैं। इस उपलब्धि के साथ यूपी देश का ऐसा राज्य बन गया है जिसके कई जिले अक्टूबर माह से दिसम्बर माह तक लगातार सर्वे के टॉप फाइव श्रेणी में बने रहे हैं।

यह इस बात का भी जीता जागता प्रमाण है कि मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के नेतृत्व में जल जीवन मिशन ( Jal Jeevan Mission) की योजना यूपी में तेजी से आगे बढ़ रही है। जन-जन तक स्वच्छ पेजयल पहुंचाने का अभियान रफ्तार पकड़ चुका है। सभी जिलों में लक्ष्य को पूरा करने में अधिकारी-कर्मचारी पूरी ताकत से जुटे हैं।

उत्तर प्रदेश में हर घर जल योजना (Har Ghar Nai Yojna) की प्रगति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 03 जनवरी के ताजा आंकड़ों में बेस्ट परफार्मिंग जिलों में अचीवर्स श्रेणी में गाजियाबाद शामिल हो गया है। इसके साथ ही दो स्टार वाली परफामर्स श्रेणी में शाहजहांपुर, झांसी और चित्रकूट हैं। वहीं एस्पिरेंट श्रेणी में कासगंज, फतेहपुर और श्रावस्ती दिखाई दे रहे हैं। तेजी से आगे बढ़ने वाले जिलों में थ्री स्टार रेटिंग के साथ महोबा ने अचीवर्स की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। तो दो स्टार रेटिंग के साथ झांसी, चित्रकूट और जालौन हैं।

वन स्टार रेटिंग के साथ एस्पिरेंट श्रेणी में कासगंज और अमरोहा है। इससे पहले दिसम्बर माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो विभिन्न मानकों को पूरा करते हुए बेस्ट परफार्मिंग जिलों में टू स्टार की रेटिंग के साथ गाजियाबाद और बुलंदशहर रहे थे। एस्पिरेंट श्रेणी में एक स्टार के साथ शाहजहांपुर, बरेली और झांसी बने रहे। फास्ट मूविंग जिलों में दो स्टार रेटिंग के साथ ललितपुर, मिर्जापुर और हमीरपुर स्थान पर है। वन स्टार रेटिंग के साथ एस्पिरेंट श्रेणी में बांदा और झांसी रहे है।

शाहजहांपुर, बरेली, झांसी, चित्रकूट लगातार कर रहे बेहतर प्रदर्शन

जल जीवन सर्वेक्षण (Jal Jeevan Survey) में अक्टूबर माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले यूपी के जिलों में शाहजहांपुर, बुलंदशहर और बरेली के नाम दर्ज थे। सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले जिलों में भी शाहजहांपुर, मिर्जापुर और बुलंदशहर थे।

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम में हुईं भर्ती

इसी प्रकार से नवम्बर माह में एस्पिरेंट श्रेणी में शाहजहांपुर, बरेली और चित्रकूट और परफोर्मिंग जिलों में महोबा रहे थे। फास्ट मूविंग जिलों में एस्पिरेंट श्रेणी में चित्रकूट और झांसी और परफार्मर श्रेणी में महोबा और मिर्जापुर स्थान बनाए हुए थे।

Tags: Jal Jeevan Missionup newsYogi Government
Previous Post

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम में हुईं भर्ती

Next Post

शहरों को गंदा करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

शहरों को गंदा करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

poison in white house

कनाडा की महिला ने व्हाइट हाउस में लिफाफे में भेजा गया जहर

20/09/2020
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

09/01/2025
First woman prisoner hanged in independence India

आजादी के बाद भारत में पहली बार महिला कैदी को फांसी, तैयारी शुरू

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version