Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार से संवाद करना होगा आसान, लॉंच हुआ ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल

'MyGov UP' portal

'MyGov UP' portal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित आवास पर ‘MyGov मेरी सरकार’ (up.mygov.in) पोर्टल लॉंच कर दिया है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहें।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2016 से पहले भूख से बड़ी संख्या में यहां पर मौतें होती थी। 2016 तक खाद्यान्न वितरण में खामी थी। प्रदेश की अंदर राजस्व के आवक में कमी थी। वहीं अब तकनीक से यूपी में राजस्व की आवक बढ़ी है।

यूपी में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से 1 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। इस पोर्टल के माध्यम से लोग सरकार सीधे जुड़ सकते हैं।

सिद्धार्थनगर के नवनिर्मित मेडिकल कालेज का सीएम ने किया निरीक्षण

सीएम योगी ने माइ गव का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कुछ नहीं हो सकता है ये लोग मानते थे। प्रदेश के अंदर राजस्व की आवक भी बहुत कम थी। लेकिन तकनीक का उपयोग करके आज उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणा और मार्गदर्शन में भारत सरकार के सहयोग से mygov यूपी के भी इस पोर्टल का शुभारंभ हो रहा है। ना केवल उत्तर प्रदेश के लोगों को इसके जरिए बेहतर तरीके से योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। हमारे जो अलग-अलग प्लैटफॉर्म एक साथ जोड़ने का लाभ प्राप्त होगा, बल्कि लोगों के सुझाव जानने, विभिन्न मामलों में लोगों से सहयोग लेने में और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में शासन को मदद मिलेगी।’

चुनाव से पहले यूपी सरकार शिक्षा मित्रों का बढ़ा सकती है मानदेय

सीएम योगी ने अंत्योदय की बात करते हुए कहा, ‘हम लोग अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे उस व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिसके बारे में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय की बात की थी। उन तक पहुंचाने में हमें मदद मिलेगी। माइ गव के सात वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, विभाग के राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर जी, केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय साहनी और सीईओ माइ गव को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि माइ गव यूपी का यह चैप्टर भी माइ गव की तर्ज पर अपनी बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा।’

Exit mobile version