• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज: सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi listened to the problems of 300 people

CM Yogi listened to the problems of 300 people

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पैसे के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी घर की बिटिया की शादी नहीं रुकेगी। साथ ही किसी मरीज का इलाज धन की कमी से बाधित नहीं होगा। न तो घबराएं और न ही परेशान हों। हर जरूरतमंद, पीड़ित की मदद के लिए सरकार तत्पर है।

मदद के दृढ़ इरादे में लिपटे संबल के ये भावनात्मक बोल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हैं। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने सब को आश्वस्त किया कि समस्या किसी भी तरह की हो उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री(CM Yogi)  ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बिटिया की शादी मैं आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। उसकी परेशानी सुनते ही सीएम (CM Yogi) बेहद संजीदा हो गए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाया जाए। यदि कोई दिक्कत आ रही हो तो बिटिया की शादी के लिए महिला को भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने महिला से कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी।

CM Yogi

इसी तरह जनता दर्शन में एक महिला ने हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अब तक हुए व चल रहे उपचार की जानकारी ली और महिला से कहा कि आप पति को एडमिट कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित अस्पताल को धनराशि जारी कर दी जाएगी।

जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ सीएम योगी (CM Yogi) ने चॉकलेट गिफ्ट किया। उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Tags: gorakhpur newsup newsyogi janta darbaryogi janta darshan
Previous Post

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, बहन आयशा नूरी भी बनाई गई आरोपी

Next Post

सीएम धामी पहुंचे जोशीमठ हेलीपैड, सैन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

यूपी में 3.93 लाख घरों की छत बनी बिजलीघर, बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

02/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
Next Post
CM Dhami reached Joshimath helipad

सीएम धामी पहुंचे जोशीमठ हेलीपैड, सैन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

plants

इन पौधों से सजाएं घर का फ्रंट डोर, मेहमानों पर पड़ेगा खास इंप्रेशन

14/01/2022
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों को मिलेगी अधिक स्वायत्तता: SOP संशोधित, अब बिना लागत सीमा के कर सकेंगे कार्य

19/06/2025
petrol-diesel price

डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, 17वें दिन भी पेट्रोल की कीमत स्थिर

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version