Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President) से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में राजधानी दिल्ली पहुंचे और श्री कोविंद से मिलने गये।
उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी थे।

दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार राजधानी आये हैं। श्री कोविंद
के साथ उनकी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों का सुना दुख दर्द

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भविष्य की रणनीति के सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करने
आये हैं।

Exit mobile version