• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से आज यहां लोक भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उनके लिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल में, बल्कि जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सुशासन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था आवश्यक है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने विगत 05 वर्षों में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। प्रदेश में कायम अमन चैन के माहौल ने विकास गतिविधियांे को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रभावी भूमिका होती है। कभी-कभी एक छोटी सी घटना भी बड़े विवाद का रूप ले लेती है, जिसे प्रारम्भिक चरण में ही संवाद के माध्यम से निस्तारित कर लेना चाहिए। लोकतंत्र में जन आकांक्षा एवं जन आस्था का सम्मान आवश्यक है।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय कार्यों को क्रियान्वित करने का एक बेहतर माध्यम है। प्रदेश सरकार ने विगत 05 वर्षों में अन्तर्विभागीय समन्वय द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस के प्रभावी नियन्त्रण में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के आकांक्षात्मक जनपदों में अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को सम्पादित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप आकांक्षात्मक जनपदों की डेल्टा रैंकिंग मंे प्रदेश के जनपद फतेहपुर ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। साथ ही, 07 अन्य आकांक्षात्मक जनपदों ने भी डेल्टा रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। अब हमें बेहतर प्रबन्धन से आत्मनिर्भर गांव की दिशा में आगे बढ़ना होगा। ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों के बेहतर प्रबन्धन एवं जन सहभागिता से अपने राजस्व को बढ़ाकर विभिन्न विकास कार्य सम्पादित कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता व दक्षता दिखाने का अवसर मिला है। बगैर किसी भेदभाव, दबाव व पक्षपात के जनसंवाद के आधार पर कार्य करके, वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक  देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री  एसपी गोयल, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बिजली सखियों ने बिजली विभाग के खजाने में जमा कराए 110 करोड़ रुपये

Tags: cm yogilukcnow newsup news
Previous Post

उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्यरत : बृजेश पाठक

Next Post

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे गुड गवर्नेंस : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
dhami

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे गुड गवर्नेंस : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

money plant

मनी प्लांट लगाते समय न करें ऐसी गलती, हो सकता है बड़ा अनर्थ

21/12/2025
Kohli

कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, ट्वीट कर दी जानकारी

15/01/2022
CM Yogi

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय दोगुनी : सीएम योगी

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version