• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्यरत : बृजेश पाठक

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
brajesh pathak

brajesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने मिर्जापुर की घटना पर कहा कि जन सामान्य के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से खिलवाड़ सरकार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सीएमएस मिर्जापुर द्वारा दोषी सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती के साथ सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म किये जाने की खबर थी। सफाई कर्मी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट दो दिन में मांगी है। बृजेश पाठक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्यरत है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे जो कर्मचारियों के हितों के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं हम सब मिलकर प्रदेश के आमजन मानस तक चिकित्सा व्यवस्था पहुंचाने की पूरी कोशिश करें। जो कमियां हो उसे बतायें जिसे तत्काल दूर किया जाएगा।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार रावत ने की। कार्यक्रम में संजय कुमार रावत ने उप मुख्यमंत्री से “निदेशक प्रशासन द्वारा मुख्यालय एवं परिधगत लिपिक संवर्ग की पृथक पृथक नियमावलियां 1994 को समाप्त कर एकीकरण की कार्यवाही की जा रही है” को न किये जाने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डाॅ. वेद ब्रत सिंह, निदेशक प्रशासन राजा गणपति आर ,चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश रावत, अरुण पांडे, स्टोनोग्राफर संघ, द्वारिका प्रसाद पांडे, महामंत्री राज्य कर्मचारी महासंघ सिंचाई विभाग उपस्थित रहे।

सरकारी नौकरियों में चयन की प्रक्रिया को सौ दिनों के लक्ष्य को पूरा करें : सीएम योग

Tags: Brajesh PathakLucknow Newsup news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया

Next Post

आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
cm yogi

आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Vishnu Solanki

विष्णु सोलंकी की बेटी के बाद हुआ पिता का निधन

28/02/2022
Eight people died in a fire in a clothes factory

कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत

19/05/2025
कोरोना वैक्सीन corona vaccines

इस साल खत्म हो सकता है कोरोना वैक्सीन का इंतजार, जानें क्या बोला WHO?

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version