• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैश्विक स्तर की बुनियादी संरचना से योगी ने की लैंडलॉक्ड की भरपाई

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय रिजर्व बैंक के एक अध्ययन के अनुसार बुनियादी ढांचे पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपए से सकल घरेलू उत्पाद में करीब 2.5 से तीन रुपए का लाभ होता है। स्वाभाविक है कि जिस राज्य में इसका विकास हो रहा है उसको भी इसका लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश विकास के मामले में अपनी क्षमता और मानव संपदा के नाते देश का सर्वोत्तम राज्य बने यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) की अपने पहले कार्यकाल से ही मंशा रही है। इसीलिए उनका बुनियादी ढांचे के विकास पर खासा जोर रहा है। वो चाहते हैं कि समुद से न जुड़ा होने (लैंड लॉक्ड) के कारण प्रगति में जो बाधा रही है उसकी भरपाई विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी से की जाय। आठ साल में उनके फोकस आधारित काम के नतीजे भी दिखने लगे हैं।

आज उत्तर प्रदेश हर लिहाज से बेहतरीन कनेक्टिविटी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रेल नेटवर्क वाले। राज्यों में शुमार है। देश का यह इकलौता राज्य है जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स हैं। लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और अयोध्या के चार अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स संचालित हैं। एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोट से भी शीघ्र ही उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसका सफल ट्रायल हो चुका है। इसके अलावा 16 घरेलू एयरपोर्ट्स संचालित हैं। कुछ पर काम भी चल रहा है। करीब आधे दर्जन पर काम चल रहा है।प्रदेश में छह एक्सप्रेस वे संचालित हैं। सात निर्माणाधीन हैं और कुछ पाइप लाइन में भी हैं। देश का एक मात्र अंतरराज्यीय जल मार्ग प्रयागराज से हल्दिया उत्तर प्रदेश में ही है। इसे अयोध्या तक विस्तारित करने की योजना है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल भी देश में इकलौता ही है। पहले रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का संचालन( दिल्ली, गाजियाबद और मेरठ कॉरिडोर) भी उत्तर प्रदेश में हुआ। ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर का जंक्शन भी उत्तर प्रदेश में है।

महाकुंभ के दौरान प्रदेश की कैबिनेट बैठक में भी बुनियादी संचरना के बाबत कई घोषणाएं मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने की थीं। मसलन राज्य राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर वाराणसी एवं विंध्य और प्रयागराज एवं चित्रकूट क्षेत्र का समग्र विकास। गंगा और यमुना पर एक एक नया पुल, गंगा एक्प्रेसवे के विस्तार के क्रम में प्रयागराज से सोनभद्र तक 320 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे का निर्माण। इस पर करीब 22400 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रयागराज से वाराणसी की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। चंदौली को गाजीपुर से जोड़ने के लिए 7000 करोड़ रुपए की लागत से एक्सप्रेस वे निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस वे से जेवर को जोड़ने के लिए 76 किलोमीटर लंबा लिंक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का निर्णय सरकार पहले ही ले चुकी है। इसके बनने से आगरा और प्रयागराज की भी एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बेहतर हो जाएगी। इनके दोनों किनारों पर वेयर हाउस और लाजिस्टिक्स से संबंधी औद्योगिक इकाइयां भी लगेंगी।

देश में इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है यूपी, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे किया साबितः योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में हर दिन करीब 9 किलोमीटर सड़कों का निर्माण या सुदृढ़ीकरण हो रहा है। 2017 से अब तक लगभग 270 नदी सेतु, 115 रेलवे ओवरब्रिज, करीब एक दर्जन फ्लाई ओवर का निर्माण योगी सरकार करा चुकी है। कुल 46 मार्ग (करीब 4100 किलोमीटर ) नए मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग और 70 से अधिक (5600 किलोमीटर) नए राज्य मार्ग घोषित हुए।

सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा,नोएडा,लखनऊ, कानपुर आगरा में मेट्रो रेल का संचालन हो रहा। लखनऊ मेट्रो के विस्तार पर भी काम चल रहा है।

हाल में लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की जिससे प्रदेश की अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इसमें वाराणसी से कोलकाता और गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने की योजना है। इसमें 75000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू

Next Post

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Anganwadi

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

यह भी पढ़ें

Henna

मेहंदी लगाने से बाल हो जाते है ड्राई, तो ऐसे तैयार करें घोल

12/04/2025
Yogi government

प्रदेश के हर नागरिक को सुन रही है योगी सरकार

13/08/2022
CM Vishnu Dev Sai

जनता में विश्वास बहाली बड़ी चुनौती, मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा : मुख्यमंत्री साय

18/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version