• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूज्य संतों की विशिष्ट परंपरा से आते हैं ब्रह्मलीन श्री सतुआ बाबा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/11/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को ब्रह्मलीन श्री सतुआ बाबा (Satua Baba) की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन यमुनाचार्य सतुआ बाबा को प्रदेशवासियों की ओर से नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने षष्ठम सतुआ बाबा को स्मरण करते हुए उन्हें लोक कल्याणकारी और धार्मिक जागरण कार्यक्रमों का ध्वजवाहक बताया।

सतुआ बाबा की परंपरा संत समाज की विशिष्ट परंपरा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि संतों का पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित होता है। मानवता, जीवमात्र और चराचर जगत के कल्याण के लिए समर्पित संतों की यही परंपरा उन्हें शेष समाज से अलग करती है। सतुआ बाबा की परंपरा संत समाज की विशिष्ट परंपरा है। षष्ठम पूज्य स्वामी यमुनाचार्य महाराज सतुआ बाबा का प्रादुर्भाव काशी में हुआ और उन्होंने लोक कल्याण के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया।

काशी की धरती बहुत विशिष्ट

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी व्यक्तित्व की पहचान उसके कृतित्व के आधार पर बनती है। काशी की धरती बहुत विशिष्ट है। इस भूमि को बाबा विश्वनाथ की कृपा, काल भैरव का संरक्षण और मां गंगा का आशीर्वाद मिला है। जो यहां जिस भाव से आया उसे उस भाव की प्राप्ति हुई। काशी में दिये गये भगवान बुद्ध के ज्ञान और उपदेश को पूरी दुनिया में अमरता प्राप्त हुई। जो भी काशी आया उसे एक नई उंचाई मिली। ऐसे ही पूज्य संतों की विशिष्ट परंपरा में सतुआ बाबा भी थे।

गौ सेवा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए की प्रशंसा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सप्तम सतुआ बाबा महंत संतोष दास की इस बात के लिए सराहना की कि वे अपने गुरुदेव षष्ठम सतुआ बाबा के गौ सेवा, संस्कृति और लोक कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

जल यातायात बढ़ने से किसानों की बढ़ेगी आय, युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव और डॉ अवधेश सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में संतजन एवं काशी विद्वत परिषद् से जुड़े पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yogisatua babavaranasi news
Previous Post

जल यातायात बढ़ने से किसानों की बढ़ेगी आय, युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम योगी

Next Post

बुंदेलखंड के कठिया गेंहू को योगी सरकार दिलाएगी राष्ट्रीय पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Next Post
wheat

बुंदेलखंड के कठिया गेंहू को योगी सरकार दिलाएगी राष्ट्रीय पहचान

यह भी पढ़ें

नेपाल के पीएम केपी ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश, राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे

20/12/2020
कुवैत से उड़ान सेवा Kuwait Flight Service

कुवैत 2 जनवरी से फिर से शुरू करेगा उड़ान सेवा

30/12/2020
Shri krishna

मथुरा में लगेंगे श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़, योगी सरकार हटाएगी अंग्रेजों के लगाए पेड़

12/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version