• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने सावन के प्रथम दिन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Writer D by Writer D
14/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सावन (Sawan) के प्रथम दिन प्रदेश भर के शिवालय बोल-बम के जयकारों से गूंज रहे हैं। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सावन के प्रथम दिन गोरखपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुजारियों द्वारा वैदिक विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को श्रावण मास की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन ‘श्रावण मास’ आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामना। भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो। जय भोलेनाथ!

देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन ‘श्रावण मास’ आज से प्रारंभ हो रहा है।

सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो।

जय भोलेनाथ!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 13, 2022

वहीं आज सावन के प्रथम दिन प्रदेश में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी मुख्यालय से सभी जिलों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी कांवड़ यात्रा का जायजा लेने मेरठ पहुंचे हैं। वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

सावन महीने में सुहागनें पहनती है हरी चूड़ियां, जानें इसका महत्व

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में भी दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ा है। इसी तरह बाराबंकी स्थित महादेवा और लखीमपुर जिले में स्थित गोला गोकर्णनाथ जिसे छोटी काशी कहते हैं वहां पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।

बाराबंकी का कुंतेश्वर महादेव मंदिर कितूर गांव में स्थित है। यह महाभारत काल का मंदिर है। मान्यता है कि माता कुंती ने यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी। आज भी यहां हर दिन शिवलिंग पूजित मिलता है। इसके अलावा गोमती नदी के किनारे हैदरगढ़ इलाके में औसानेश्वर महादेव का मंदिर, त्रिवेदीगंज के शिवनाम में सोनेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर और वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ है। भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवालयों के सामने लम्बी-लम्बी कतारें लगी हैं।

Tags: cm yogigorakhpur newssawanSawan 2022up newsYogi News
Previous Post

पत्नी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट

Next Post

अचानक दो हिस्सों में बंट गईं हमसफर एक्सप्रेस, सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
Humsafar Express

अचानक दो हिस्सों में बंट गईं हमसफर एक्सप्रेस, सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

यह भी पढ़ें

Ravikishan

रविकिशन ने कहा- ब्राह्मणों को अच्छी तरह मालूम है की उनका सम्मान कहां सुरक्षित है

26/07/2021
Uttarakhand Gaurav Puraskar

Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश: CDS बिपिन रावत की हालत गंभीर

08/12/2021
WhatsApp

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version