• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक दो हिस्सों में बंट गईं हमसफर एक्सप्रेस, सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

Writer D by Writer D
14/07/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Humsafar Express

Humsafar Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जनपद में नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) होने से बच गया। जसवंतनगर और सराय भूपत रेलवे स्टेशन के बीच में बरौनी से नई दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) दो हिस्सों में बंट गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईं थीं।

इसकी जानकारी होते ही कंट्रोल रूम में रेलवे अफसरों में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में ओवर हेड इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद करके पीछे से आ रही अन्य ट्रेनों को रोका गया ताकि ट्रैक पर छूट गए कोचों में टक्कर न हो। उनकी इस सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय कोच में सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। यात्रियों के सोने के कारण यात्रियों के बीच किसी प्रकार की अफरा तफरी नहीं मची, न ही किसी प्रकार का कोई हानि हुई।

बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) बुधवार की सुबह सराय भूपत रेलवे स्टेशन और जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी सुबह करीब चार बजे अचानक हमसफर एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। दो कोच के बीच की कपलिंग खुलने से ज्यादातर कोच पीछे छूट गए और कुछ कोच इंजन से जुड़े हुए आगे निकल गए।

हादसा होते ही चालक और गार्ड ने तत्काल रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। इसपर कंट्रोल को सूचित किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई। इतना भी समय नहीं था पीछे के स्टेशनों को सूचित करके आने वाली ट्रेनों को रोका जा सके। यह भी नहीं पता था कि कौन सी ट्रेन पीछे आ रही है। इसपर सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में ओएचई की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे पीछे आ रही ट्रेनें रुक गईं। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

सीएम योगी ने सावन के प्रथम दिन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

ट्रेन में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे और कोच में झटका लगने पर रुकने का अहसास होते ही कुछ यात्री जाग गए। उन्हें ट्रेन के दो भागों में बंटने की जानकारी हुई तो भयभीत हो गए। ओवर हेड इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने से ट्रैक पर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। करीब 200 मीटर से अधिक आगे पहुंची ट्रेन को वापस पीछे की ओर लिया गया और छूटे हुए कोच से जोड़ गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अप लाइन पर सुपरफास्ट सहित मालगाड़ी ट्रेनों को सराय भूपत इटावा इकदिल रेलवे स्टेशन पर रोका गया। एक घंटे बाद अप ट्रैक चालू हो गया था, जिसके बाद सभी ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू किया गया।

Tags: Humsafar Expressitwaha newsTrain accidentup news
Previous Post

सीएम योगी ने सावन के प्रथम दिन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Next Post

भारी बारिश से शहर में मचा हाहाकार, बाढ़ ने ले ली 83 लोगों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
heavy rains

भारी बारिश से शहर में मचा हाहाकार, बाढ़ ने ले ली 83 लोगों की जान

यह भी पढ़ें

Sunita Kejriwal

केजरीवाल को ‘आशीर्वाद’ अभियान शुरू, पत्नी सुनीता ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

29/03/2024
BJP

Lok Sabha Elections Result: दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर भाजपा आगे

04/06/2024
Murder

पैसे के लिए पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version