Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM  योगी ने बांदा के शजर को ब्रिटेन के राष्ट्रपति को गिफ्ट के रूप में किया भेंट

बांदा जिले के मशहूर शजर पत्थर ने विदेशों में भी अपनी पहचान बना ली है। बांदा के शजर उद्योग को एक जिला एक उत्पाद में प्रदेश सरकार द्वारा चयनित किया गया है।

बांदा के शजर पत्थर हस्तशिल्पी द्वारिका प्रसाद सोनी द्वारा निर्मित शजर पत्थर से बने कफलिंग, ताजमहल, लैंप व सोने-चांदी के आभूषणों की शासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से विदेश तक पहुंच गए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए हस्तशिल्पी द्वारिका प्रसाद सोनी ने बताया कि अब इनकी मांग विदेशों में भी लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ माह पहले लखनऊ में लगी प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया था, जिसमें उनको शजर पत्थर से निर्मित कफलिंग भेंट किया गया था और मुख्यमंत्री ने द्वारिका प्रसाद सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी थी।

‘पंजशीर के शेर’ मसूद की दहाड़, कहा- ‘सरेंडर’ जैसा शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं

गत दिवस मुख्यमंत्री ने उस शजर पत्थर से बने कफलिंग को ब्रिटेन के राष्ट्रपति को गिफ्ट के रूप में भेंट किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा आकर इस शजर पत्थर को देखने की सहमति व्यक्त की, साथ ही उद्योग को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

Exit mobile version