• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरी लहर की समीक्षा करने बागपत पहुंचे CM योगी, रंछाड़ गांव का कर सकते है निरीक्षण

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बागपत, राजनीति
0
CM Yogi reached Baghpat

CM Yogi reached Baghpat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीसरी लहर की समीक्षा करने उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह बागपत पहुंचे। सीएम योगी का  हेलीकॉप्टर गुरुवार को 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। यहां से वह पुलिस लाइन पहुंचकर अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।

इसके बाद वह जिला अस्पताल और सरूरपुर सीएचसी का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भी मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं।

ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत आगमन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर बुधवार को बारिश में भी दिन भर दौड़ते रहे। तमाम रिकॉर्ड दुरुस्त करने का काम भी कार्यालयों में चलता रहा। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और हाईवे पर जलनिकासी में जुटे रहे। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सिसाना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

UP फतह के लिए दिल्ली में BJP का मंथन, सांसदों को मिले अहम निर्देश

मंगलवार रात को मुख्यमंत्री के 29 जुलाई को बागपत आने की सूचना मिली तो अफसरों की नींद उड़ गई। रात में ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी। बुधवार को तेज बारिश में अफसर तैयारियों के लिए दौड़ पड़े। डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह ने अधीनस्थों को तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

जिला अस्पताल और सीएचसी सरूरपुर सिसाना का स्कूल चमकाया गया। सिसाना में हाईवे पर भरे पानी की जेसीबी से निकासी कराई गई। जिला अस्पताल में साफ-सफाई की गई। यहां भरा बारिश का पानी भी पंप सेट से निकाला गया। इसके अलावा सरूरपुर सीएचसी में भी सफाई कराई गई। सिसाना प्राइमरी और कंपोजिट विद्यालय में भी दिनभर साफ-सफाई का काम चलता रहा। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सिसाना में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

Tags: 19 करोड़ का भुगतानaction before the cm tourbaghpat dmBaghpat Hindi Samacharbaghpat newsBaghpat News in Hindibaghpat spbaghpat sugar millcm tourcm yogiHigh alertLatest Baghpat News in Hindimeerut commissionermeerut zone adgpayment of 19 croresRamala Sugar Millबागपत न्यूजयूपी पुलिससीएम दौरासीएम दौरे से पहले कार्रवाई
Previous Post

ममता आज नितिन गडकरी से करेंगी मुलाकात, NCP चीफ पवार से भी मिलेंगी आज

Next Post

MP बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 7.33 लाख स्टूडेंट्स पास

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post
UP Board result

MP बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 7.33 लाख स्टूडेंट्स पास

यह भी पढ़ें

terrorist Lambu killed

सुरक्षाबलों ने मसूद अजहर के करीबी आतंकी लंबू को मुठभेड़ में किया ढेर

31/07/2021
PM मोदी- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद

PM मोदी- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

01/08/2020

चीन ने हमारी जमीन ले ली है और भारत सरकार चेम्बरलेन की तरह व्यवहार कर रही है : राहुल

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version