• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह के घर पहुंचे CM योगी, दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से दिल्ली में यूपी सदन आए और वहां से फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे। यहां दोनों

नेताओं के बीच बैठक हो रही है। योगी आदित्यनाथ इसके बाद कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। योगी आदित्यनाथ की बीजेपी अध्यक्ष, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात क्यों हो रही है, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी पहले यूपी सदन पहुंचे। यहां कुछ देर बाद आराम करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां वह गृह मंत्री के अलावा बीजेपी के कई अन्य बड़े नेताओं से भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक के दौरान यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। इसके साथ ही यूपी संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं एके शर्मा के भविष्य को लेकर भी कुछ तय हो सकता है।

Delhi | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the residence of Union Home Minister Amit Shah

He is likely to meet Prime Minister Narendra Modi tomorrow pic.twitter.com/m8Fn03Fqqt

— ANI (@ANI) June 10, 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर गाजियाबाद की साहिबाबाद पुलिस अलर्ट पर रही। इसकी वजह ये थी कि पहले सीएम योगी दोपहर सवा दो बजे हिंडन पर उतरे और फिर यहां से उनका काफिला दिल्ली रवाना हुआ। वह आज रात यहीं गुजारेंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं।

नाइजीरियाई ने ट्विटर को बैन कर भारतीय ऐप Koo को किया जॉइन

योगी आदित्यनाथ ऐसे समय में दिल्ली आए हैं, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में अंदरखाने काफी खटपट की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की अमित शाह और नरेंद्र मोदी के साथ बन नहीं रही है और वो यूपी सरकार से खुश नहीं हैं। बीते कुछ दिनों में दिल्ली से कई नेता और संघ के पदाधिकारी लखनऊ आकर भाजपा नेताओं से मिले हैं। लखनऊ में लगातार बैठकों का दौर चला है। लखनऊ में बैठकों के बाद अब योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जिसमें दिल्ली से उत्तर प्रदेश में एमएलसी बनाए गए पीएम नरेंद्र मोदी के खास अफसर रहे अरविंद शर्मा को भी जगह मिलनी है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार पर चर्चा के लिए ही गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आए हैं। हालांकि इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है और सिर्फ राजनीतिक गलियारों में ही इस तरह के कयास हैं।

Tags: amit shahcm yogicm yogi delhi visitDelhi NCR Hindi SamacharDelhi NCR News in HindiJP naddaLatest Delhi NCR News in Hindinarendra modipm modiYogi Adityanathyogi adityanath in delhi
Previous Post

नाइजीरियाई ने ट्विटर को बैन कर भारतीय ऐप Koo को किया जॉइन

Next Post

BJP नेता की बेटी के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद आंखें निकाल पेड़ से लटकाया शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
rape

BJP नेता की बेटी के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद आंखें निकाल पेड़ से लटकाया शव

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

03/11/2025
Creta की टक्कर में आएगी महिंद्रा की ये SUV, Tata Sierra से भी होगा मुकाबला

Creta की टक्कर में आएगी ये SUV, Tata Sierra से भी होगा कांटे का मुकाबला

18/12/2025
robbers arrested

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version