• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

Writer D by Writer D
22/05/2026
in फैशन/शैली, Main Slider
0
hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) में आपकी त्वचा, बाल और स्कैल्प को अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऑयली स्कैल्प और बाल (Oily Hair) उनमें सबसे ऊपर हैं। हालांकि यह चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि यह नैचुरल ऑयल (सीबम) होता है, जो बाहर निकलकर आपके बालों को प्रॉटेक्ट करने के साथ नरिश भी करता है लेकिन, बहुत ज़्यादा ऑयली स्कैल्प परेशानी का कारण हो सकती है।

स्कैल्प की इस स्थिति की वजह से बाल हर समय पसीने से सराबोर, ग्रीसी और गंदे नज़र आते हैं, आप उन्हें चाहे जितनी बार भी धो लें। अत्यधिक ऑयली स्कैल्प खुजली और रेडनेस की वजह बनती है। इससे निपटने के लिए इन चार सरल और प्रभावी सुझावों को आप आज़मा सकती हैं।

अल्टरनेट-डे हेयर वॉश

चूंकि गर्मी के मौसम में आपका स्कैल्प अधिक ऑयल प्रोड्यूस करता है, इसलिए हर दूसरे दिन बाल धोना ज़रूरी हो जाता है। एक अनहेल्दी स्कैल्प कई सारे फ़ंगल इंफ़ेक्शन की वजह बन सकता है। अगर आप सोच रही हैं कि हर दूसरे दिन बाल धोने से उन्हें नुक़सान पहुंचेगा तो ऐसा बिल्कुल मत सोचिए। इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि गर्मियों के लिए यह बहुत ज़रूरी है। बालों को साफ़ करते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें (गर्म पानी से दूर रहें) और एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन पर क़ाबू पाएं।

ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करें

स्कैल्प ऑयली होने की वजह से बालों की रूट्स भी ऑयली हो जाती हैं और इसकी वजह से बाल सपाट, चिपचिपे और गंदे दिखाई देने लगते हैं। ड्राई शैम्पू इस समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। अपने पूरे बालों को ऑयली होने से बचाने के लिए ऑयली रूट्स पर ड्राई शैम्पू स्प्रे करें। ट्रैवलिंग के दौरान ट्रैवल-साइज़ बॉटल भी आप अपने साथ रख सकती हैं।

बार-बार ऑयलिंग से बचें

इन दिनों शायद ही हमारे पास बालों में तेल लगाने का समय बच पाता है, लेकिन आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कुनकुने तेल की मालिश बहुत पसंद होती है तो गर्मियों के मौसम में इसमें कमी कर दें। अगर आपको सप्ताह में एक बार तेल लगाने की आदत है तो दो सप्ताह में एक बार ही लगाएं।

ऑयली स्कैल्प और हेयर से छुटकारा पाने का यह एक आसान तरीक़ा है और हमें पूरी उम्मीद है यह अच्छी तरह से काम भी करता है। अपने रेग्युलर ऑयल को टी ट्री ऑयल से रीप्लेस कर दें। इसके अलावा बालों को धोते समय अपने शैम्पू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। यह ऑयली स्कैल्प और डैंड्रफ़ से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।

बालों में बार-बार ब्रश ना घुमाएं

बालों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें दिन में दो से तीन बार कंघी करना ज़रूरी माना जाता है, लेकिन ऑयली हेयर के लिए यह तरीक़ा सही नहीं होता है। बार-बार कंघी करने से स्कैल्प का ऑयल पूरे बालों में फैल जाता है इसलिए ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को गर्मी के दिन कम से कम बार कंघी करना चाहिए। इसके अलावा अपने ब्रश को भी समय-समय पर साफ़ करते रहें, इससे आप अपने बालों को बार-बार ऑयली होने से बचा पाएंगी।

Tags: hair careHair Fallhair problemsoily hair
Previous Post

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

Next Post

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Next Post
Half-Burnt Wick

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

यह भी पढ़ें

Army vehicle fell into a ditch in Poonch

गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, कई जवान घायल

24/12/2024
CM Dhami met Union Home Minister Amit Shah

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

24/12/2024
अवनीश कुमार अवस्थी

बलरामपुर केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, हत्यारोपियों पर लगेगा NSA

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version