• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैराना पहुंचे सीएम योगी, वापस लौटे हिंदू परिवारों से पूछा- अब तो कोई डर नहीं है ना?

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, शामली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कैराना पहुंचे हैं। वहां वह उन हिंदू परिवारों से मिल रहे हैं जिन्होंने बढ़ते क्राइम की वजह से कैराना छोड़ दिया था। लेकिन अब वापस लौट आए हैं। पलायन पीड़ितों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने बगल में बैठी एक बच्ची से पूछा, ‘अब तो कोई डर नहीं है ना?’ इसपर बच्ची ना में सिर हिला देती है।

बता दें कि शामली के कैराना में पलायन के दौरान व्यापारी वर्ग कैराना से पलायन कर गया था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घर वापसी करने वाले व्यापारियों से मुलाकात कर रहे हैं। ये परिवार अपने घर छोड़कर दिल्ली, हरियाणा और गुजरात तक चले गए थे।

मुलाकात के दौरान लोगों ने सीएम योगी से कहा कि पहले वहां गुंडाराज था। एक शख्स ने कहा कि वहां (कैराना) कश्मीर से भी बुरा हाल था। वहां मौजूद लोगों ने मुकीम काला का भी जिक्र किया। कैराना में उसका काफी आतंक था। वह इसी साल मई में चित्रकूट जेल में मारा गया था।

जन्मदिन पर आडवाणी के घर पहुंचे पीएम मोदी, केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन

क्या है कैराना का मामला?

साल 2015 से 2017 के दौरान करीब 90 हिंदू परिवारों ने कैराना छोड़ दिया था। उन्होंने अपने घर के बाहर ‘यह मकान बिकाऊ है’ भी लिखा था। साल 2016 में कैराना से तत्कालीन भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। योगी सरकार का दावा है कि उन्होंने राज्य में अपराध को कम किया है, जिसके बाद ये परिवार वापस कैराना लौटे हैं।

Tags: cm yogikairana newsshamli newsup government newsYogi News
Previous Post

बस व बोलेरो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक मौत, 11 घायल

Next Post

रहस्यमयी बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
fever

रहस्यमयी बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने एडीजी आशुतोष पाण्डेय को दी प्रथम स्थान की ट्रॉफी

23/12/2021
Piyush Rai, Mukhtar Ansari

‘अपराधी के अपराध के बहिखाते का अंत’, मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष

29/03/2024

कोरोना की जंग में जल्द शामिल होगी एक और वैक्सीन, DGCI से मिल सकती है मंजूरी

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version