• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रसखान की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी, लिखा- भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) मंगलवार को मथुरा में कृष्ण भक्ति के मशहूर भक्त रसखान (Raskhan) की समाधि पर पहुंचे। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले रसखान को कृष्ण भक्ति और देश की मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। उनका मूल नाम सैयद इब्राहिम खान था, लेकिन उनकी पहचान रसखान के तौर पर ही की जाती है। रसखान युवावस्था में ही कृष्ण की भक्ति में रम गए थे और फिर पूरी जिंदगी ही वृंदावन में रहे। जीवन के आखिरी दौर में वह वैष्णव मत अपना चुके थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने रसखान (Raskhan) की समाधि पर पहुंचकर विजिटर बुक में लिखा, ‘भक्ति जाति-पाति नहीं देखती।’ समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि वे यहां साप्ताहिक तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आ सकें।

सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने इस दौरान रसखान और ताज बीबी की समाधियों के सौंदर्यीकरण के लिए अफसरों की तारीफ की। ताज बीबी भी कृष्ण की भक्त थीं। वह मुगल बादशाह अकबर की मुस्लिम पत्नी थीं, लेकिन उनकी आस्था कृष्ण में बहुत गहरी थी। दो दिनों के अपने मथुरा दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा की। इसके अलावा कृष्ण जन्मभूमि का भी दौरा किया।

श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के दर्शन कर मन अत्यन्त हर्षित है : योगी

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे मथुरा में चल रहे विधवाश्रमों में रहने वाली महिलाओं के लिए काम करें। उन्हें कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इस बात पर ध्यान दें। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने रसखान की समाधि का ऐसे वक्त में दौरा किया है, जब कानपुर में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में बवाल हुआ था। इसके अलावा देश भर में इस मुद्दे पर बहस चल रही है और सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर चिंताई जताई जा रही है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Tags: cm yogicm yogi visit to mathuramathura newsraskhan tombup newsYogi News
Previous Post

108 घंटे बाद खत्म हुआ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन, बोले- शंकराचार्य के आदेश पर लिया फैसला

Next Post

जामियानगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ियां

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post
fire

जामियानगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ियां

यह भी पढ़ें

modi-putin

भारत को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका का बड़ा बयान

16/03/2022
Gathiya Basket Chaat

बाल दिवस पर बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी डिश

14/11/2025
Truck-Trolley Collision

कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version