• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी। सरकार के गठन के उपरांत सभी विभागों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम 01 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्य योजना तय की गई थी। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री  ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि प्रथम 100 दिनों का लक्ष्य प्रत्येक दशा में 3 जून, 2022 तक पूर्ण करा लिया जाए। मुख्य सचिव स्तर से विभागीय समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) आज यहां अपने सरकारी आवास पर राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 4 जुलाई, 222 को राज्य स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण/जनप्रतिनिधिगण जनता के बीच जाएं तथा प्रदेश सरकार द्वारा लिए गये संकल्पों के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति से जनता को अवगत कराएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 1 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर विभागीय मंत्रियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जनता को सरकार के कार्याें की 100 दिन की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आगामी 6 माह के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी जाए। सभी मण्डलों के प्रभारी मंत्रीगण अपने प्रभार के मण्डलों में जनता के बीच जाएं।

जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री  की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लम्बित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरातन स्थली है। संगीत जगत के प्रतिष्ठित विभूतियों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप कला-संगीत साधकों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए।

मुख्यमंत्री(CM Yogi)  ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को पीपीपी मोड पर संचालित करने के सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इसे मॉडल के रूप में लागू किया जाए। हेल्थ एटीएम की स्थापना के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। व्यापक जनहित के दृष्टिगत यह एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। दूर-दराज के इलाकों में टेलीकन्सल्टेशन को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश की बढ़ेगी जीडीपी और सुधरेगा ईको सिस्टम

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि डग्गामार बसों को एक व्यवस्था से जोड़ने पर विचार किया जाए। इनके लिए रूट का निर्धारण किया जा सकता है। इससे प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस सम्बन्ध में सभी आयामों पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग नवाचारों के माध्यम से अपने साधनों से आय के नए स्रोत सृजित करने के उपाय करे। परिवहन विभाग की भूमि सभी जगह प्राइम लोकेशन पर है। यहां होटल, रेस्त्रां आदि का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogicm yogi meetingLucknow News
Previous Post

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7500 सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी का किया लोकार्पण

Next Post

नगर विकास मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ के तहत सभी नगर निगम क्षेत्रों में की गई जनसुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

marriage
Main Slider

शादी की पार्टी में शामिल होने के दौरान न करें ये गलतियां

07/02/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Next Post
sambhav portal

नगर विकास मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ के तहत सभी नगर निगम क्षेत्रों में की गई जनसुनवाई

यह भी पढ़ें

Building Collapsed

भारी बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत

24/07/2024
टीवी एक्टर सबरी नाथ का निधन TV actor Sabri Nath passed awa

टीवी एक्टर सबरी नाथ का निधन, बैडमिंटन खेलते वक्त आया हार्ट अटैक

18/09/2020
flood

इस देश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुईं, राहत-बचाव कार्य जारी

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version