• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदायूं में बोले सीएम योगी- आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर एक पर आ रहा है

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बदायूं, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1328 करोड़ की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुचते ही पूरा पंंडाल भारत माता की जय और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नम्बर एक पर आ रहा है। 2017 के पहले अराजकता चरम पर थी। कोई पर्व दंगों से बचता नहीं था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। कोई निवेश करने को तैयार नहीं था। उद्यमी सोचते थे कि जब वह खुद सुरक्षित नहीं हैं तो उनका व्यापार और सम्पत्ति कैसे बचेगी। आज दीपावली से लेकर भैया दूज तक शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं।

प्रदेश में जब सपा सरकार थी तब आतंकवादियों पर लगे मुकदमे हटाने का काम किया गया था। यानी पहले की सरकारों में आतंकियों को बचाने का प्रयास किया जाता था। हमारी सरकार में अपराधी हों या आतंकवादी, किसी के साथ कोई सहूलियत नहीं।

जनपद बदायूँ में ₹1328 करोड़ की 359 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा आयुष्मान कार्ड, PM आवास योजना में चाबी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/स्वीकृति-पत्र वितरण… https://t.co/43EUoWYBqE

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2021

2017 में हमारी सरकार आते ही एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया ताकि महिलाएं बच्चियां सुरक्षित रह सकें। किसानों का कर्ज माफ किया गया। अवैध बूचड़खाने बंद किये गये। यही नहीं निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए एक गाय पर 900 रुपये हर महीने दिए जा रहे है। आज गोतस्करी नहीं हो रही है बल्कि आज गोसेवा की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कोरोना का परास्त कर दिया है। भाजपा के सांसद, विधायक, कार्यकर्ता भी इस दौरान लोगों की सेवा में जुटे रहे। योगी ने बदायूं की जनता से कहा कि किसानों की बात करने वालों से पूछा जाना चाहिए कि आखिर क्या वजह है जो गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। धान, गेहूं की खरीद क्यों नहीं की जा रही है।

 स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर ने शहीदों को किया नमन, घोषणाओं का खोला पिटारा

आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 46 लाख किसानों को छह हजार रुपये सालाना मिल रहा है। यह पहले भी हो सकता था लेकिन उनके लिए प्रदेश उनका परिवार ही था। विदेशों में सम्पत्ति अर्जित करना, भ्रष्टाचार करना, धन अर्जित करना ही काम हो गया था। उन्हें प्रदेश और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक साढ़े पांच लाख किसानों को फसलों का मुआवजा दिया है। हमने सभी जिलों और अपने जनप्रतिनिधियों से भी कहा है कि किसानों के नुकसान की भरपाई कराने में मदद करें। अगर सहसवान विधानसभा में भी भाजपा का विधायक होता तो इस क्षेत्र का और भी विकास होता।

सांसद और विधायक मिलकर प्रयास करते हैं तो कई गुना विकास होता है। इसलिए अपील करने आए हैं कि सहसवान के किले को भी भेद दीजिए। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: Badaun newscm yogipolitical newsup newsUP PoliticsYogi News
Previous Post

रेप के बाद मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर सहम गए पुलिसकर्मी

Next Post

कोरोना वैक्सीन लगवाते ही महिला बनी करोड़पति, जानिए कैसे बदल गई किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

कोरोना वैक्सीन लगवाते ही महिला बनी करोड़पति, जानिए कैसे बदल गई किस्मत

यह भी पढ़ें

kona

जल्द ही लांच होगी हुंडई की ऑल न्यू कार हुंडई कोना-एन, लांच हुआ टीजर

19/01/2021
Skin Tanning

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

03/07/2025
share market

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, नई ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version